लाइव न्यूज़ :

आ गया दुनिया का पहला 5G सुपर सिम, 128GB तक स्टोरेज करेगा सपोर्ट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 27, 2019 11:50 IST

चीन के टेलीकॉम कंपनी China Unicom ने Ziguang ग्रुप के साथ साझेदारी कर एक सुपर 5G सिम कार्ड को लॉन्च किया है। यह सिम कार्ड 1TB तक का स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के टेलीकॉम कंपनी China Unicom ने Ziguang ग्रुप के साथ साझेदारी कर एक सुपर 5G सिम कार्ड को लॉन्च किया हैयह सिम कार्ड 1TB तक का स्टोरेज सपोर्ट करता हैये सिम कार्ड 128/256 KB तक स्टोरेज कैपसिटी ऑफर करते हैं

देश में ज्यातदर लोग मौजूदा समय में 4G सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। ये सिम कार्ड 128/256 KB तक स्टोरेज कैपसिटी ऑफर करते हैं। आप मोबाइल के अलावा अपने सिम पर भी फोन नंबर और SMS स्टोर कर सकते हैं। पिछले काफी समय से देश में 5G नेटवर्क लाने पर जोर दिया जा रहा है, जिसके लिए तैयारी कर की जा चुकी है।

वहीं, चीन के टेलीकॉम कंपनी China Unicom ने Ziguang ग्रुप के साथ साझेदारी कर एक सुपर 5G सिम कार्ड को लॉन्च किया है। यह सिम कार्ड 1TB तक का स्टोरेज सपोर्ट करता है।

5g-sim

सिम में मिलेगा अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शंस

दुनिया के पहले सुपर 5G सिम कार्ड में कई ऑप्शनंस मिलेंगे। यह सिम 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक, इस सिम को जल्द ही 512 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा।

एंटरप्राइज-ग्रेड इनक्रिप्शन सिस्टम से लैस

यह सिम एंटरप्राइज-ग्रेड इनक्रिप्शन सिस्टम के साथ आता है जिससे यूजर को एडिशनल डेटा प्रोटेक्शन मिलेगा। कंपनी के मुताबिक यूजर्स इस सिम में वीडियो, म्यूजिक और कोई भी बड़ी फाइल्स स्टोर कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस 5G सिम की उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

5G

चीनी कंपनी चाइना यूनिकॉम 5G नेटवर्क अक्टूबर 2019 तक लॉन्च करेगी। यह सिम इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

सिर्फ 5G फोन पर करेगा काम

बता दें कि यह सिम सभी फोन में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए आपके पास 5जी फोन होना जरूरी है। सिम का इस्तेमाल करने के लिए 5G कनेक्टिविटी सपॉर्ट होना चाहिए। खबरों की माने तो अगर यह सुपर 5G सिम चीन में सफल रहता है तो भारत में भी इस तरह की तकनीक देखने को मिल सकती है।

टॅग्स :5जी नेटवर्कमोबाइलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की