लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार सेवाएं बंद होने के बावजूद भी कंपनियों भेज रहीं बिल, कश्मीरी नागरिक हैरान

By भाषा | Updated: September 21, 2019 07:01 IST

हैरानी करने वाली बात यह है कि पिछले डेढ महीने से फोन सेवाएं काम नहीं कर रही हैं। "कई ग्राहकों ने कहा कि वे उम्मीद कर रहे थे कि दूरसंचार बंद होने के कारण इस अवधि के लिए उनका शुल्क (बिल) माफ कर दिया जाएगा क्योंकि कश्मीर में 2016 के आंदोलन और 2014 की बाढ़ के बाद भी ऐसा किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसफाकदल के निवासी ओबैद नबी ने कहा , "पांच अगस्त से कश्मीर में मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाएं काम नहीं कर रही हैं।मैं यह समझ नहीं पर रहा हूं कि हम शुल्क क्यों लगाया जा रहा है।

कश्मीर में पिछले 47 दिनों से मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाओं पर रोक है। इसके बावजूद वहां के लोगों को बिल भेजा गया है। घाटी के कई निवासियों ने कहा कि उन्हें दूरसंचार कंपनियों ने सेवाओं के उपयोग के लिए बिल भेजा है जबकि उन्हें सेवाएं दी ही नहीं गई हैं। 

सफाकदल के निवासी ओबैद नबी ने कहा , "पांच अगस्त से कश्मीर में मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाएं काम नहीं कर रही हैं , लेकिन फिर भी एयरटेल की ओर से 779 रुपये का बिल दिया गया है। मैं यह समझ नहीं पर रहा हूं कि हम शुल्क क्यों लगाया जा रहा है। "वहीं, बीएसएनएल का कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले मोहम्मद उमर ने कहा कि उनका महीने का मोबाइल बिल करीब 380 रुपये आता था , लेकिन वह जिस दौरान सेवाएं बंद है उस समय के लिए बिल आने से हैरान हूं। 

उसने कहा , "पिछले महीने के लिए मुझे 470 रुपये का बिल भेजा गया है। हैरानी करने वाली बात यह है कि पिछले डेढ महीने से फोन सेवाएं काम नहीं कर रही हैं। "कई ग्राहकों ने कहा कि वे उम्मीद कर रहे थे कि दूरसंचार बंद होने के कारण इस अवधि के लिए उनका शुल्क (बिल) माफ कर दिया जाएगा क्योंकि कश्मीर में 2016 के आंदोलन और 2014 की बाढ़ के बाद भी ऐसा किया गया था। इस संबंध में भेजे गए ई - मेल का जवाब भारती एयरटेल ने नहीं दिया है। वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो ने भी कोई जवाब नहीं दिया है। 

बीएसएनएल के चेयरमैन पी . के पुरवार ने बताया कि यह छूट 3,000 मामलों को छोड़कर सभी में लागू की गई है। विशिष्ट मामलों में भी जब ग्राहक बिल का भुगतान करने के लिए आएगा तो उसे छूट दी जाएगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरटेलीकॉमटेलीविजन इंडस्ट्रीएयरटेलवोडाफ़ोनबीएसएनएल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की