लाइव न्यूज़ :

39 रुपए में BSNL ने दी यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कालिंग, जानिए अन्य कंपनियों के सस्ते प्लान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 11, 2018 05:08 IST

भारतीय बाजार में बीएसएनएल एयरटेल को प्लान के मामले में कड़ी टक्कर दे रहा।

Open in App

नई दिल्ली, 11 मईः भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) उपभोक्ताओं के लिए नए-नए आकर्षक प्लान लॉन्च कर रही है और बाजार में मौजूद में कई कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। बीएसएनएल का हाल ही में लॉन्च हुआ 39 रुपए का नया प्लान सबसे सस्ता बताया जा रहा है, जिसमें यूजर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। 

बीएसएनएल के प्लान

बीएसएनएल ने 39 रुपए के प्लान को दिल्ली और मुंबई सर्किल के लिए लॉन्च किया है, जिसकी वैधता 10 दिनों की रखी गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्लान के जरिए यूजर रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉल कर सकता है। बीएसएनएल का यह प्लान 99 और 319 रुपए के प्लान के जैसा ही है। बीएसएनएल के 99 रुपये के प्रीपेड वॉयस कॉलिंग प्लान की वैलिडिटी 26 दिन है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड इनकमिंग और आउटगोइंग वॉयस कॉल की सुविधा मिली है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर को कॉलर ट्यून सर्विस भी दी गई है।एयरटेल का सबसे सस्ता प्लानभारतीय बाजार में बीएसएनएल एयरटेल को प्लान के मामले में कड़ी टक्कर दे रहा। एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 59 रुपए का है, जिसमें यूजर्स को 100 एसएमएस और 500 एमबी 4जी डाटा दिया जाता है। साथ ही साथ यूजर्स को प्लान में फ्री लोकल-एसटीडी कॉलिंग भी सुविधा दी गई है और रोमिंग को भी फ्री रखा गया है। इस प्लान की वैधता सात दिनों की है। बीएसएनएल के मुकाबले में एयरटेल का 59 रुपये प्लान महंगा है।

रिलायंस जियो 52 रुपए का प्लान

रिलायंस जियो अपने यूजर्स को सबसे सस्ता प्लान 52 रुपये में मुहैया करा रहा है, जिसकी वैलिडिटी 7 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 1.05 जीबी डाटा मिलता है। यूजर्स को रोजना पूरा डाटा में से 0.15 जीबी डाटा दिया जाता है। प्लान में फ्री लोकल-एसटीडी कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग की सुविधा भी दी गई है। इसके साथ 70 एसएमएस और फ्री जियो एप का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। 

टॅग्स :बीएसएनएलएयर इंडियाजिओ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

टेकमेनिया अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम