लाइव न्यूज़ :

BSNL ने लॉन्च किए दो नए प्लान्स, कम कीमत पर 90 दिनों तक होगी अनलिमिटेड बातें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 18, 2018 16:18 IST

BSNL Launched Two new Prepaid Plan: इन प्लान्स में यूजर्स को 26 और 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स रोमिंग में भी फ्री कॉलिंग की सुविधा उठा पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देये दोनों प्लान फिलहाल आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए जारीदूसरे सर्किल में ये प्लान 99 रुपये और 319 रुपये की कीमत पर उपलब्ध26 और 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी

नई दिल्ली, 18 सितंबर: भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए दो धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन प्लान्स को अनंत और अनंत प्लस नाम से पेश किए हैं। इसमें अनंत की कीमत 105 रुपये रखी गई है जबकि अनंत प्लस की कीमत 328 रुपये है। इन प्लान्स में यूजर्स को 26 और 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स रोमिंग में भी फ्री कॉलिंग की सुविधा उठा पाएंगे।

बता दें कि ये दोनों प्लान फिलहाल आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए जारी किए गए हैं। वहीं, देश के 20 सर्किल्स में से दिल्ली और मुंबई को छोड़कर BSNL ने सभी जगहों में इन प्लान्स को लॉन्च किया है। दूसरे सर्किल में ये प्लान 99 रुपये और 319 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं।

बीएसएनएल के इन दोनों प्लान में मिलने वाले सुविधाओं की बात करें तो दोनों प्लान में अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग मिलेगी। 105 रुपये वाले अनंत प्लान की वैलिडिटी 26 दिनों की है, लेकिन इस प्लान में डाटा और मैसेज की सुविधा नहीं मिलेगी।

वहीं 328 रुपये वाले अनंत प्लस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ लोकल-एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग मिलेगी। हालांकि मुंबई और दिल्ली सर्किल में कॉलिंग फ्री नहीं होगी।

टॅग्स :बीएसएनएलप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

कारोबार210 गांवों में बीएसएनएल की 4जी सेवा, रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, मुंगेर, जमुई और लखीसराय के कई गांव शामिल

कारोबारबीएसएनएल 4जी सेवा, बिहार के सभी जिलों में कार्यरत, प्रतिदिन 80000 जीबी डेटा की खपत, जानें और फायदे

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की