लाइव न्यूज़ :

Aircel से बकाया वसूली के लिए BSNL ने दूरसंचार विभाग को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: April 1, 2018 12:35 IST

BSNL ने दूरसंचार विभाग को लिखे पत्र में कहा है कि एयरसेल पर उसका लगभग 42 करोड़ रुपये बकाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने संकटग्रस्त दूरसंचार कंपनी एयरसेल से अपने बकाया की वसूली के लिए संचार मंत्रालय संपर्क किया है। एयरसेल ने हाल ही में ऋणशोधन प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है।

बीएसएनएल ने दूरसंचार विभाग को लिखे पत्र में कहा है कि एयरसेल पर उसका लगभग 42 करोड़ रुपये बकाया है। कंपनी इस बकाया की वसूली के लिए कानूनी राहों सहित अन्य विकल्पों पर विचार कर रही है। बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने संपर्क करने इस बारे में दूरसंचार विभाग को पत्र भेजे जाने की पुष्टि की। 

उन्होंने कहा, ‘जहां तक बकाये की वसूली का सवाल है तो बीएसएनएल बैंक गारंटी से 32 करोड़ रुपये की वसूली कर सकती है। बाकी राशि हमारे पास पड़ी या भारत सरकार के पास रखी बैंक गारंटियों के जरिये कानूनी प्रक्रिया से ही वसूली जाएगी।' एयरसेल ने दूरसंचार उद्योग में ‘भारी वित्तीय दबाव’ के 'चुनौतीपूर्ण समय' का हवाला देते हुए दीवाला प्र​क्रिया के लिए आवेदन किया है। 

एयरसेल ने इस बारे में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया। बीएसएनएल ने कहा है कि एयरसेल व डिशनेट वायरलेस द्वारा दीवाला प्र​क्रिया का आवेदन किए जाते ही उसने अपनी बकाया राशि की वसूली के लिए तुरंत कदम उठाए हैं।

टॅग्स :बीएसएनएल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

कारोबार210 गांवों में बीएसएनएल की 4जी सेवा, रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, मुंगेर, जमुई और लखीसराय के कई गांव शामिल

कारोबारबीएसएनएल 4जी सेवा, बिहार के सभी जिलों में कार्यरत, प्रतिदिन 80000 जीबी डेटा की खपत, जानें और फायदे

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की