लाइव न्यूज़ :

BSNL 4G सिम कार्ड मिल रहा है फ्री, जानें क्या है ऑफर और इसे पाने का तरीका

By विनीत कुमार | Updated: January 24, 2021 12:01 IST

बीएसएनएल ने फ्री में 4G सिम कार्ड देने का ऑफर लॉन्च किया है। बीएसएनल पहले भी इस तरह का ऑफर अलग-अलग सर्किल के लिए लेकर आती रही है। इसके तहत ग्राहकों को 4G सिम के लिए कोई पैसे अलग से नहीं देने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएनएल दे रही है फ्री में 4G सिम कार्ड, नंबर पोर्ट कराने वालों के लिए खास सुविधा31 जनवरी, 2021 तक है ऑफर, फिलहाल ये ऑफर केरल सर्किल के लिए लागू है बीएसएनएल का 398 रुपये का नया प्रीपेड प्लान भी है आकर्षक, अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग की मिलेगी सुविधा

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) सीमित समय के लिए अपने यूजर्स के लिए फ्री 4 जी सिम कार्ड का ऑफर लेकर आई है। बीएसएन पहले भी चुनिंदा टेलिकॉम सर्किल्स के लिए ऐसे ऑफर लेकर आती रही है। इस बार का ऑफर भी पहले की ही तरह है। हालांकि, इस बार केवल केरल सर्किल में रह रहे ग्राहक इसका फायदा उठा सकते हैं।

दरअसल, आम तौर पर बीएसएनएल के 4 जी सिम कार्ड की कीमत 20 रुपये होती है, लेकिन ग्राहकों को कुछ शर्तों के साथ इसमें भी छूट दी जा रही है। यह ऑफर केवल 31 जनवरी 2021 तक यानी सीमित समय के लिए है और इसकी शुरुआत 23 जनवरी से हो चुकी है। इस ऑफर की और शर्ते क्या हैं, आईए बताते हैं।

केरल सर्किल में बीएसएनएल का 4G सिम कार्ड मुफ्त 

मौजूदा ऑफर के तहत बीएसएनएल ने एक आधिकारिक रिलीज जारी करते हुए बताया है कि 31 जनवरी, 2021 तक केरल में रहने वाले ग्राहक मुफ्त में 4G सिम हासिल कर सकते हैं। साथ ही ये ऑफर केवल उन लोगों के लिए ही है जो अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट कराना चाहते हैं।

बीएसएनएल की ओर से यह एक प्रमोशनल ऑफर है और उन यूजर्स के लिए है जो 100 रुपये या ज्यादा के फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) के साथ सब्सक्राइब करते हैं। इसका मतलब है कि 100 रुपये वाले FRC के साथ रिचार्ज करने वाले किसी भी ग्राहक को नया 4जी सिम कार्ड बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिल जाएगा।

कुछ दिन पहले ऐसा ही ऑफर बीएसएनएल चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के यूजर्स के लिए भी लेकर आई थी। हालांकि वह ऑफर 8 जनवरी को खत्म हो गया था।

फ्री BSNL 4G सिम कार्ड कैसे मिलेगा?

MNP Port-In या नए ग्राहक केरल सर्कल में पास में मौजूद किसी भी बीएसएनएल स्टोर या बीएसएनएल रिटेलर शॉप पर जाकर फ्री 4G सिम कार्ड पा सकते हैं। वैसे इस बात का भी ध्यान रखें कि सिम कार्ड पाने के लिए यूजर्स को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा कराने होंगे।

गौरतलब है कि बीएसएनएल के 4जी सिम कार्ड के कई फायदे दिए जा रहे हैं। कंपनी ने यूजर्स के लिए वॉइस कॉलिंग लिमिट हर दिन 250 मिनट से हटाकर अनलिमिटेड कर दी है। कंपनी साथ ही हर प्रीपेड प्लान के साथ 100 एसएमएस करने का भी ऑफर दे रही है।

हाल ही में बीएसएनएल ने 398 रुपये वाला नया प्रीपेड प्लान भी पेश किया है। इस प्लान में 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और  प्रतिदिन 100 एसएमएस फ्री भी दिए जा रहे हैं।

टॅग्स :बीएसएनएल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

कारोबार210 गांवों में बीएसएनएल की 4जी सेवा, रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, मुंगेर, जमुई और लखीसराय के कई गांव शामिल

कारोबारबीएसएनएल 4जी सेवा, बिहार के सभी जिलों में कार्यरत, प्रतिदिन 80000 जीबी डेटा की खपत, जानें और फायदे

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की