लाइव न्यूज़ :

Facebook हेडक्‍वार्टर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 12, 2018 10:56 IST

फेसबुक के कैलिफोर्निया स्थित हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी को ध्यान में रखते हुए खाली कराया गया है। धमकी आने के बाद मेनलो पार्क ऑफिस परिसर में एक इमारत को खाली करा लिया गया है। प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि फिलहाल इमारत में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Open in App

सोशल मीडिया कंपनीफेसबुक के कैलिफोर्निया स्थित हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी को ध्यान में रखते हुए खाली कराया गया है। धमकी आने के बाद मेनलो पार्क ऑफिस परिसर में एक इमारत को खाली करा लिया गया है। इमारत को उड़ाने की धमकी मंगलवार की शाम 5 बजे मिली है, जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बात की जानकारी Facebook के प्रवक्ता की ओर से मंगलवार को दी गई है। प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि फिलहाल इमारत में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Facebook

खबर के मुताबिक धमकी न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के क्राइम स्टॉपर्स यूनिट को दी गई जिसने वहां के स्थानीय अधिकारियों को एलर्ट भेजा और कार्रवाई शुरू कर दी गई। बिल्डिंग में बम स्क्वॉड को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों को जेफरसन ड्राइव एरिया से दूर रहने की हिदायत दी है। जेफरसन ड्राइव बिल्डिंग पर फेसबुक के साथ-साथ इंस्टाग्राम का ऑफिस भी है। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमकी देने वाला कौन था।

 

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की