लाइव न्यूज़ :

अब आया आपके फोन में घुसने वाला "इवेंटबॉट" वायरस, पैसे लेन-देन वाले एप को बनाता है निशाना, इस बात का रखें ध्यान

By भाषा | Updated: May 14, 2020 19:38 IST

सीईआरटीआईएन साइबर हमलों से मुकाबला करने वाली राष्ट्रीय तकनीकी एजेंसी है। परामर्श में कहा गया कि “इवेंटबॉट” दो सौ वित्तीय एप्प को निशाना बना सकता है जिनमें बैंकिंग एप्प, पैसा भेजने वाली सेवाएं इत्यादि शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देएजेंसी ने कहा कि इवेंटबॉट अभी गूगल प्लेस्टोर पर नहीं आया है लेकिन यह किसी वास्तविक सॉफ्टवेयर का रूप धर कर मोबाइल फोन में घुस सकता है।परामर्श के अनुसार अज्ञात और अविश्वसनीय स्रोत से मोबाइल के एप्प डाउनलोड न करें, एंटी वायरस का प्रयोग करें और गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के पहले भी सॉफ्टवेयर की जानकारी अच्छी तरह पढ़ लें।

भारतीय कंप्यूटर प्रतिक्रिया आपदा दल (सीईआरटी-आईएन) ने ताजा परामर्श जारी कर बताया है कि व्यक्तिगत सूचनाएं चुराने वाले “इवेंटबॉट” नामक मैलवेयर से भारत में एंड्रायड फोन का प्रयोग करने वाले प्रभावित हो सकते हैं। 

सीईआरटी-आईएन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह ट्रोजन वायरस अवैध रूप से सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने वाली वेबसाइट के माध्यम से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, अडोब फ्लैश और अन्य वैध सॉफ्टवेयर का रूप धर कर फोन में घुस सकता है। 

ट्रोजन एक प्रकार का वायरस या मैलवेयर होता है जो चुपके से कंप्यूटर या मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम पर हमला करता है और पीड़ित जान भी नहीं पाता।  सीईआरटी-आईएन की ओर से जारी परामर्श में कहा गया, “इवेंटबॉट नामक एक नया एंड्रायड मोबाइल मैलवेयर फैल रहा है। यह मोबाइल बैंकिंग ट्रोजन है जो सूचनाएं चुराता है। यह एंड्रायड फोन के वित्तीय एप्प से उपभोक्ता की जानकारी चुरा लेता है, एसएमएस संदेश पढ़ लेता है।” 

सीईआरटीआईएन साइबर हमलों से मुकाबला करने वाली राष्ट्रीय तकनीकी एजेंसी है। परामर्श में कहा गया कि “इवेंटबॉट” दो सौ वित्तीय एप्प को निशाना बना सकता है जिनमें बैंकिंग एप्प, पैसा भेजने वाली सेवाएं इत्यादि शामिल हैं। 

सीईआरटीआईएन ने कहा कि यह वायरस पेपाल बिजनेस, रेवोलुत, बार्कलेज, युनिक्रेडिट, कैपिटल वन यूके, एचएसबीसी यूके, ट्रांसफरवाइज, कॉइनबेस, पेसेफकार्ड इत्यादि को निशाना बना सकता है। 

एजेंसी ने कहा कि इवेंटबॉट अभी गूगल प्लेस्टोर पर नहीं आया है लेकिन यह किसी वास्तविक सॉफ्टवेयर का रूप धर कर मोबाइल फोन में घुस सकता है।

साइबर सुरक्षा एजेंसी ने वायरस से बचने के उपाय भी बताए हैं। परामर्श के अनुसार अज्ञात और अविश्वसनीय स्रोत से मोबाइल के एप्प डाउनलोड न करें, एंटी वायरस का प्रयोग करें और गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के पहले भी सॉफ्टवेयर की जानकारी अच्छी तरह पढ़ लें।

टॅग्स :बैंकिंगमोबाइल वॉलेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की