लाइव न्यूज़ :

सेना के प्रति लोगों के सम्मान का फायदा उठाकर चूना लगा रहे हैं ठग, आर्मी का आईडी कार्ड दिखाकर कर रहे हैं फर्जीवाड़ा

By रजनीश | Updated: August 28, 2020 18:00 IST

सेना के प्रति लोगों के विश्वास का फायदा उठाते हुए ठग लोगों की भावना के साथ खेलते हैं और ठगी को अंजाम देते हैं। Olx पर इस तरह की ठगी को लेकर सीआईएसएफ ( CISF) ने इसी साल जुलाई में चेतावनी भी जारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देओएलएक्स पर ठगी का एक ताजा मामला जम्मू-कश्मीर से सामने आया है।ओएलएक्स पर उन्हें एक गाड़ी पसंद आई। 24 अगस्त को उन्होंने ओएलएक्स पर एक विज्ञापन देखा और बेचने वालों से संपर्क किया।

ओएलएक्स जैसी वेबसाइट्स सेकंड हैंड सामान बेचने और खरीदने वालों के लिए पहचानी जाती है और कई बार इस वेबसाइट के जरिए बहुत अच्छी डील भी हो जाती है। लेकिन कुछ मामलों में आपको बहुत चौकन्ना रहने की जरूरत है। खासतौर से जब कोई भी सामान आपको बहुत ही कम कीमत में मिल रहा हो औऱ उसे बेचने वाला खुद को सेना से जुड़ा हुआ बता रहा हो तब सबसे ज्यादा सतर्क हो जाने की जरूरत है। 

दरअसल ओएलएक्स पर आजकल ठगों का एक पूरा गैंग सक्रिया है और ये लोगों को कार, एसी, फ्रिज जैसे बिल्कुल नए दिखने वाले सामानों को काफी कम कीमत में बेचने का लालच दिखाकर ठग रहे हैं। ये ठग लोगों का विश्वास जीतने के लिए आर्मी की फर्जी आईडी का सहारा ले रहे हैं।

ओएलएक्स पर ठगी का एक ताजा मामला जम्मू-कश्मीर से सामने आया है। यहां एक एनजीओ संचालक को ओएलएक्स के ठगों ने अपना शिकार बना लिया। जम्मू में एक एनजीओ चलाने वाले राहुल अगुराल के साथ यह धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि एनजीओ के लिए उन्हें एक गाड़ी की जरूरत थी। 

ओएलएक्स पर उन्हें एक गाड़ी पसंद आई। 24 अगस्त को उन्होंने ओएलएक्स पर एक विज्ञापन देखा और बेचने वालों से संपर्क किया। OLX पर गाड़ी लिस्ट करने वाले ने राहुल को बताया कि वह सेना से है और उसकी पोस्टिंग जम्मू में है। 

ग्राहक को विश्वास दिलाने के लिए ठगों ने आर्मी का फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाया। इससे ग्राहक को और ज्यादा भरोसा हो गया। आईडी कार्ड देखने के बाद राहुल ने कार खरीद ली और कुछ पैसे भेज दिए, लेकिन तभी राहुल को संदेह हुआ। फिर बाद में पता चला कि राहुल को जो आईडी कार्ड दिखाई गई थी वह नकली थी और कार के कागज भी नकली थे। 

सेना के नाम ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले कई कई बार कई लोगों के साथ सेना की आईडी और सेना के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। दरअसल सेना के प्रति लोगों के विश्वास का फायदा उठाते हुए ठग लोगों की भावना के साथ खेलते हैं और ठगी को अंजाम देते हैं। Olx पर इस तरह की ठगी को लेकर सीआईएसएफ ( CISF) ने इसी साल जुलाई में चेतावनी भी जारी की थी।

टॅग्स :ओलेक्सभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की