लाइव न्यूज़ :

एपल का ये खास एप बताएगा कोरोना से संक्रमित होने का आपको कितना खतरा

By रजनीश | Updated: April 1, 2020 11:19 IST

एपल के इस एप से बीमारी, लक्षण और कोविड-19 संक्रमण के फैलने के पैटर्न को बेहतर ढंग से समझते हुए खुद को इससे बचाया जा सकता है। दूसरे टूल्स की तरह ऐपल का यह टूल भी यूजर्स से हेल्थ, ट्रैवल हिस्ट्री और COVID-19 से संक्रिमत लोगों से हुए संपर्क के बारे में सवाल पूछता है। 

Open in App
ठळक मुद्देएपल के एप और टूल की मदद से आप खुद जान सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस संक्रमण होने का कितना खतरा है।एपल ने कोरोना वायरस स्क्रीनिंग के लिए जो टूल और एप बनाया है वह व्हाइट हाउस कोरोना वायरस टास्क फोर्स और फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी की मदद से काम करता है।

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस संकट से भारत ही नहीं पूरा विश्व जूझ रहा है। मरीजों की संख्या इतनी बढ़ती जा रही है कि सबकी जांच करना मुश्किल होता जा रहा है। बड़े-बड़े देशों के पास पर्याप्त डॉक्टरी उपकरण नहीं हैं। एक देश में तो कोरोना से संक्रमित बुजुर्गों के इलाज को वेंटिलेटर की कमी के चलते सिर्फ इसलिए अनदेखा किया जा रहा है जिससे युवाओं का इलाज संभव हो सके। इस परेशानी को कम करने के लिए एपल ने एक खास टूल तैयार किया है। 

इस टूल की मदद से आप खुद जान सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस संक्रमण होने का कितना खतरा है। एपल ने कोरोना वायरस स्क्रीनिंग के लिए जो टूल और एप बनाया है वह व्हाइट हाउस कोरोना वायरस टास्क फोर्स और फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी की मदद से काम करता है। यही वजह है कि यह टूल किसी व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रिमत होने के खतरे को काफी हद तक सही बताता है।

एपल के इस एप से बीमारी, लक्षण और कोविड-19 संक्रमण के फैलने के पैटर्न को बेहतर ढंग से समझते हुए खुद को इससे बचाया जा सकता है। दूसरे टूल्स की तरह ऐपल का यह टूल भी यूजर्स से हेल्थ, ट्रैवल हिस्ट्री और COVID-19 से संक्रिमत लोगों से हुए संपर्क के बारे में सवाल पूछता है। 

सवालों के जवाब के आधार पर यह यूजर को अगले कदम के बारे में जानकारी और सलाह देता है। जैसा कि अन्य माध्यमों के जरिए बताया गया कि कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टैंसिंग, लक्षण की निगरानी जरूरी है उसी तरह इस एप में भी यह सब बताया जाता है। इसके साथ यह भी बताया जाता है कि यूजर को टेस्ट कराना है या नहीं। यह एप ये भी बताता है कि कब आपको डॉक्टर के पास जाना जरूरी है।

हालांकि एपल का कहना है कि उनका यह टूल केवल सवाल-जवाब के आधार जानकरी प्रदान करता है आपको कोरोना से संक्रमण का खतरा कितना है। इसके साथ ही एपल ने यह भी कहा है कि उनका यह एप और टूल डॉक्टर्स की जगह नहीं ले सकता। एपल ने यह भी कहा है कि उनके इस एप और टूल के इस्तेमाल से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए एपल जिम्मेदार नहीं होगा।

टॅग्स :एप्पलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

भारतमौसम की मार से बचा तो सड़क पर कसैला हो रहा कश्मीर का सेब 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की