लाइव न्यूज़ :

आपके एक इशारे में आपकी पंसद के लेटेस्ट गाने सुनाएगा 'HomePod' स्मार्ट स्पीकर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 25, 2018 11:17 IST

Apple के HomePod स्मार्ट स्पीकर को फ्रांस और जर्मनी में इसी बसंत ऋतु में रिलीज किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्ट स्पीकर को केवल 'हे सिरी' बोल कर किसी भी गाने का कमांड दिया जा सकता है।आप उससे अपने निजी पसंदीदा गाने से लेकर चार्ट में टॉप पर रहने वाले लेटेस्ट गानों को शामिल कर सकते।

टेक की दिग्गद कंपनी एप्पल ने अमेजन इको और गूगल होम को टक्कर देने के लिए अपना स्मार्ट होम डिवाइस 'HomePod' लॉन्च किया है। यह 'होमपॉड' इन-बिल्ट डिजिटल असिस्टेंट सिरी से लैस है। इस डिवाइस को सबसे पहले साल 2017 जून में WWDC में पेश किया गया था। कंपनी अपने इस स्पीकर को 9 फरवरी से बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध कराएगी। वहीं, इस डिवाइस की ऑनलाइन बिक्री अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में 26 जनवरी से शुरू होगी।

एप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फिलिप सिलर ने एक बयान में कहा, "होमपॉड एक सुंदर डिजायन में एप्पल म्यूजिक कैटलॉग और लेटेस्ट सिरी इंटेलीजेंस के साथ हाई ऑडियो टेक्नोलॉजी को लेकर आया है, जिसमें बीम-फार्मिग ट्वीटर्स, एक हाई-एक्सकर्सन बूफर्स मौजूद है।"

उन्होंने कहा, "हमारी टीम ने सिरी को संगीत की गहरी समझ देने का काम किया है, ताकि आप उससे अपने निजी पसंदीदा गाने से लेकर चार्ट में टॉप पर रहने वाले लेटेस्ट गानों को शामिल कर सकते। इसे केवल 'हे सिरी' बोल कर किसी भी गाने का कमांड दिया जा सकता है।" यह स्मार्ट स्पीकर फ्रांस और जर्मनी में इसी बसंत ऋतु में रिलीज किया जाएगा। हालांकि भारत में इसे कब उपलब्ध कराया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

एप्पल ने स्मार्ट स्पीकर की कीमत 349 डॉलर रखी है। पहले इसे पिछले साल दिसंबर में बाजार में लॉन्च किया जाना था लेकिन बाद में कंपनी की ओर से जानकारी दी गई कि यह 2018 के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जाएगा।

टॅग्स :ऐपलहोमपॉडसिरीटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

भारतमौसम की मार से बचा तो सड़क पर कसैला हो रहा कश्मीर का सेब 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की