लाइव न्यूज़ :

Apple दे रहा है स्टूडेंट्स को फ्री AirPods, साथ ही कई एजुकेशनल ऑफर्स का भी किया ऐलान

By वैशाली कुमारी | Updated: July 16, 2021 19:39 IST

Apple हमेशा अपने स्टूडेंट्स के लिए नए-नए ऑफर लाता है और इस साल उसने एक नए एजुकेशनल ऑफर का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देऑफर का फायदा उठाने के लिए आप के पास यूनिवर्सिटी ID या एक्सेप्टेंस ऑफर होना जरूरी हैस्टूडेंट्स कुछ Mac या  iPad Pro खरीदने पर AirPods मुफ्त पा सकतेऐपल स्टोर पर सिर्फ यही ऑफर नहीं और भी कई एजुकेशन ऑफर भी है जो साल भर चलते है

Apple हमेशा अपने स्टूडेंट्स के लिए नए-नए ऑफर लाता है और इस साल उसने एक नए एजुकेशनल ऑफर का ऐलान किया है। इसके तहत इंडिया के स्टूडेंट्स ग्राहकों को Mac या iPad लेने पर AirPods फ्री मिलेंगे। ये ऑफर सिर्फ ऑनलाइन ऐपल स्टोर पर लाइव है। इस ऑफर का फायदा सिर्फ कालेज और यूनिवर्सटी स्टूडेंट, सभी अध्यापक और स्टाफ ले सकते हैं।

ऑफर का फायदा उठाने के लिए आप के पास यूनिवर्सिटी ID या एक्सेप्टेंस ऑफर होना जरूरी है। स्टूडेंट्स कुछ Mac या  iPad Pro खरीदने पर AirPods मुफ्त पा सकते। लेकिन ये AirPods वायर्ड चार्जिंग वाले होंगे और वायरलेस AirPods या  AirPods Pro खरीदने के लिए आपको कुछ एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। वायरलेस वाले AirPods लेने के लिए यूजर्स को 4,000 रूपये देने होंगे और AirPods Pro के लिए 10,000 रुपये चुकाने होंगे।

इस ऑफर में जो प्रोडक्ट्स हैं वो Macbook Air, MacBook Pro, iMac, Mac Pro और Mac mini, iPad Pro और iPad Air है। यह ऑफर सिर्फ ऑनलाइन ऐपल स्टोर पर ही मौजूद है, ऑफलाइन स्टोर पर नहीं। आप की ID verify होने पर ही आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।  

ऐपल स्टोर पर सिर्फ यही ऑफर नहीं और भी कई एजुकेशन ऑफर भी है जो साल भर चलते है। इस ऑफर में है 20% की छूट, ऐपल पेंसिल और कीबोर्ड पर एजुकेशनल डिस्काउंट, फ्री Apple Tv के साथ सब्सक्रिप्शन के साथ 49 रुपए का ऐपल म्युजिक स्टूडेंट प्लान के साथ और भी कई ऑफर है जो आप को ऐपल के स्टोर पर मिलाएंगे। 

यूजर्स को ऑफर पाने के लिए UNiDAYS पेज पर जा कर अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी को वेरिफाई करना होगा। पोर्टल पर दी गई सूचना का पालन करना होगा। 

टॅग्स :एप्पलआईपैड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

भारतमौसम की मार से बचा तो सड़क पर कसैला हो रहा कश्मीर का सेब 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की