लाइव न्यूज़ :

Airtel ने लॉन्च किए 5 नए रीचार्ज प्लान, सिर्फ 35 रुपये में होगी अनलिमिटेड बातें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 23, 2018 14:03 IST

Airtel ने कुल 5 नए कॉम्बो रीचार्ज पैक पेश किए है। नए कॉम्बो रीचार्ज पैक 35 रुपये से लेकर 254 रुपये तक की कीमत में पेश किए गए हैं। Airtel के इन पैक्स की टक्कर जियो के प्लान से होगी।

Open in App
ठळक मुद्देइन पैक्स के कीमत 35 रुपये से शुरू होती है इस पैक की वैधता 28 दिन की हैAirtel ने कुल 5 नए रीचार्ज पैक को बाजार में उतारा हैAirtel के इन पैक्स की टक्कर जियो के प्लान से होगी

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नए कॉम्बो रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। इस नए रीचार्ज में यूजर्स को डेटा और टॉक टाइम की सुविधा मिलेगी। बता दें कि नए रीचार्ज पैक को अलग-अलग कीमतों में पेश किया गया है। नए कॉम्बो रीचार्ज पैक 35 रुपये से लेकर 254 रुपये तक की कीमत में पेश किए गए हैं। Airtel के इन पैक्स की टक्कर जियो के प्लान से होगी। एयरटेल ने दावा किया है कि नए रीचार्ज पैक को यूजर्स के फीडबैक और रीसर्च के बाद ही लाया गया है।

Airtel ने कुल 5 नए रीचार्ज पैक को बाजार में उतारा है। तो आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में..

- इन पैक्स के कीमत 35 रुपये से शुरू होती है इस पैक की वैधता 28 दिन की है। इस पैक में 26.5 रुपये का टॉक टाइम, 100 एमबी डेटा मिलता है।

- 65 रुपये वाले पैक में 55 रुपये टॉक टाइम और 200 एमबी डेटा मिलता है।

- 95 रुपये वाले पैक में 95 रुपये टॉक टाइम और 500 एमबी डेटा मिलता है। इन सभी पैक्स की वैलिडिटी 28 दिन है।

- एयरटेल ने 145 रुपये वाला पैक भी पेश किया है। इसमें 145 रुपये टॉक टाइम, 1 जीबी डेटा मिलता है। इस पैक की वैलिडिटी 42 दिन है।

- इसके अलावा, 245 रुपये वाला पैक भी है, जिसमें 245 रुपये टॉक टाइम और 2 जीबी मिलता है। पैक की वैलिडिटी 84 दिन है। 

कंपनी के नए कॉम्बो रीचार्ज पैक एयरटेल के अनलिमिटेड बंडल रीचार्ज पैक के साथ काम करेंगे। Airtel के अनलिमिटेड पैक फ्री वॉयस कॉल, रोज फ्री एसएमएस, फ्री नैशनल रोमिंग और डेटा जैसी सुविधाओं के साथ आता है। बता दें कि नए कॉम्बो रीचार्ज पैक सिर्फ मुंबई के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। ग्राहक इन प्लान का इस्तेमाल करने के लिए कंपनी की आधिकारिक एयरटेल वेबसाइट, मायएयरटेल ऐप या पास के रिटेल आउटलेट पर जाकर इन पैक्स को रीचार्ज करा सकते हैं।

टॅग्स :एयरटेलप्रीपेड प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की