लाइव न्यूज़ :

Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी कल, व्रत में भूल से भी न करें ये 5 गलतियां, वरना होगा अर्थ का अनर्थ

By रुस्तम राणा | Updated: July 1, 2024 14:53 IST

Yogini Ekadashi 2024 Upay: शास्त्रों के अनुसार, योगिनी एकादशी व्रत विधि-विधान के साथ करने से सारे पाप मिट जाते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि के साथ-साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Open in App

Yogini Ekadashi 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। इस बार योगिनी एकादशी व्रत 02 जुलाई 2024, मंगलवार को रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, योगिनी एकादशी व्रत विधि-विधान के साथ करने से सारे पाप मिट जाते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि के साथ-साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही योगिनी एकादशी व्रत रखने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर का फल प्राप्त होता है। हालांकि इस दौरान व्रत रखने वाले जातकों को कुछ विशेष चीजों का ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा अर्थ का अनर्थ हो जाता है। आइए जानते हैं योगिनी एकादशी व्रत में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

1. नियमानुसार, योगिनी एकादशी का व्रत रखने वाले जातकों को व्रत की तैयारी दशमी तिथि से करनी चाहिए, जो द्वादशी तिथि की व्रत पारण तक चलती है। जैसे व्रत रखने वाले जातक को दशमी की शाम को सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। 

2. वहीं जो लोग व्रत नहीं करते हैं उन्हें योगिनी एकादशी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए। मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से अगला जन्म रेंगने वाले जीव योनि में होता है। द्वादशी के दिन चावल खाना चाहिए। 

3. एकादशी तिथि पर शारीरिक संबंध या गलत विचारों आदि से दूर रहना चाहिए। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और जगत के पालनहार विष्णु जी का स्मरण करना चाहिए। 

4. एकादशी के दिन व्रती को क्रोध नहीं करना चाहिए। साथ ही उसे झूठ नहीं बोलना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन क्रोध करने से भगवान विष्णु अप्रसन्न होते हैं जिससे जीवन की खुशियां चली जाती है।

5. इस दिन विशेष रूप से महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा कहते हैं कि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसके अलावा इस दिन नहाते समय साबुन का प्रयोग नहीं करना चाहिए और न ही नाखून और बाल काटना चाहिए। 

5. एकादशी के दिन सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए और न ही किसी तरह का अनैतिक कार्य करना चाहिए। इस दिन जल्दी उठकर गंगाजल से स्नान करना चाहिए और पीले वस्त्र धारण करना चाहिए। विष्णु जी की पूजा करें।  

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। लोकमत हिन्दी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)  

टॅग्स :एकादशीहिंदू त्योहारभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य