लाइव न्यूज़ :

World Hijab Day: क्या है हिजाब, नकाब, बुर्क़ा? मुस्लिम महिलाओं के लिए क्यों है जरुरी, जानें रोचक तथ्य

By गुलनीत कौर | Updated: January 31, 2019 16:10 IST

हर साल 1 फरवरी को World Hijab Day के रूप में मनाया जाता है। हिजाब इस्लाम में मुस्लिम महिलाओं द्वारा ओढ़ा जाने वाला स्कार्फ जैसा होता है जो कि नियमानुसार ही सिर पर लपेटा जाता है। इसमें बाल, कान, गला और छाती को कवर किया जाता है, मगर आंखें दिखती हैं।

Open in App

हिजाब, नकाब और बुर्क़ा, इन तीन चीजों को मुस्लिम महिलाएं खुद को ओढ़ने के लिए इस्तेमाल करती हैं। मगर जिस तरह इनके नाम में अंतर है, ठीक उसी तरह इनका अपना एक महत्व भी है। इस 'वर्ल्ड हिजाब डे', जो कि 1 फरवरी 2019 को है,  इस उपलक्ष्य में हम आपको हिजाब, नकाब, बुर्क़ा और ऐसी ही अन्य चीजों के रोचक तथ्यों से रूबरू कराएंगे। 

क्या है हिजाब, नकाब, बुर्क़ा?

हिजाब, नकाब या बुर्क़ा से मुस्लिम महिलाएं अपना चेहरा या तन ढंकती हैं। इस्लाम में इसे तहज़ीब या अदब से जोड़ा जाता है। इससे महिला सुरक्षा का पहलू भी जुसा है। कुछ देशों में सार्वजनिक स्थानों पर इन्हें पहनने की मनाही है। इसपर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध भी लगाया गया है। फ्रांस, कुछ यूरोपीय देशों और ऑस्ट्रेलिया में इनपर बैन है।

किन्तु ये सभी चीजें केवल खुद को कवर करने के लिए होती हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इन्हें अदोहने का तरीका और इसके पीछे छिपे उद्देश्य में अंतर है। ये सभी चीजें मिस्लिम महिलाओं द्वारा ही पहनी जाती हैं। आइए हम यहां आपको इस्लाम के मुताबिक हिजाब, नकाब, बुर्क़ा जैसी 7 चीजों का मतलब बताते हैं:

1) हिजाब

हिजाब में बाल, कान, गला और छाती को कवर किया जाता है। इसे इस तरह पहना जाता है कि इसका कुछ हिस्सा महिला के कन्धों तक भी पहुंचे। हिजाब से महिला का चेहरा नहीं छिपता है। वह दिखाई देता है। इसे बांधने का तरीका एक सा होता है, मगर रंग कोई भी हो सकता है।

2) नकाब

जैसा इसका नाम, वैसा ही इसका काम है। इसमें चेहरा ढकना जरूर होता है। नकाब को इस तरह पहना जाता है कि इसे पहनने बाद महिला की सिर्फ आंखें ही दिखाई दें। बाकी सब ढक जाए। उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व क्षेत्रों की महिलाओं में नकाब का रिवाज अधिक लोकप्रिय है।

3) बुर्क़ा

बुर्क़े में बाल, कान, गला और छाती ही नहीं, पूरा शरीर ढंका होता है। केवल आंखें दिखाई देती हैं। कुछ बुर्कों में तो आंखों के आगे भी जालीनुमा कपड़ा होता है। इस्लाम में बुर्क़ा पहनी महिला को अपने चेहरे से कपड़ा हटाने की मनाही होती है।

4) अल अमीरा

अल अमीरा कुछ कुछ हिजाब जैसा ही लगता है, लेकिन यह एक डबल स्कार्फ होता है। इसके एक हिस्सा से सिर को पूरी तरह कवर किया जाता है और दूसरा हिस्सा उसके बाद ऊपर से पहनना होता है। हिजाब कन्धों तक केवल आता है लेकिन अल अमीरा कंधों को ढंकते हुए छाती तक आता है।

यह भी पढ़ें: फरवरी माह के व्रत-त्योहार: जानें कब है मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, रविदास जयंती

5) चादर

जिस तरह से चादर को लपेटा जाता है, ठीक उसी तरह से एक बड़ा कपड़ा शरीर के पूरे हिस्से को ढंकता है। इसमें केवल चेहरे को छोड़ दिया जाता है। यह चीज ईरान में लोकप्रिय है। चादर को लपेटने के बाद सिर पर स्कार्फ भी पहना जाता है लेकिन यह जरुरी नहीं होता।

6) चिमार

हिजाब सिर से लेकर केवल कन्धों तक आता है, इसके बाद अल अमीरा छाती तक आता है लेकिन चिमार सिर से लेकर नीचे तक काफी लंबा होता है। इसमें भी केवल चेहरा दिखता है। सिर, कंधें, छाती और आधी बाहों तक शरीर ढंक जाता है।

7) शायला

शायला को हिजान का चोकोर वर्जन कह सकते हैं। इसमें सिर, बालों ढंके हुए होते हैं। इसके दोनों सिरे कंधों पर लटके रहते हैं। लेकिन हिजाब में गला कवर हो जाता है। शायाला में गला दिखता रहता है। यह बहुत कम मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहना जाता है।

टॅग्स :इस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल