फरवरी माह के व्रत-त्योहार: जानें कब है मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, रविदास जयंती
By गुलनीत कौर | Published: January 30, 2019 10:05 AM2019-01-30T10:05:50+5:302019-02-01T13:23:07+5:30
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फरवरी माह में दो प्रमुख माह होते हैं- कृष्ण पक्ष में माघ माह चलता है और इसके बाद वसंत माह आता है जो कि पूरे शुक्ल पक्ष तक चलता है।
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फरवरी माह में दो प्रमुख माह होते हैं- कृष्ण पक्ष में माघ माह चलता है और इसके बाद वसंत माह आता है जो कि पूरे शुक्ल पक्ष तक चलता है। आइए आपको सबसे पहले इस माह में पड़ने वाले दो प्रमुख त्योहारों के बारे में बताते हैं:
1) माघ/मौनी अमावस्या: माघ महीने की अमावस्या को हिन्दू धर्म में मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। मान्यतानुसार पवित्र नदियों में स्नान करके पाप मुक्त होने का यह सबसे सुनहरा मौक़ा होता है। इस दिन दान-पुण्य एवं विष्णु सहस्त्रनाम पाठ करने का अत्यंत महत्व होता है। इस बार 4 फरवरी को माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या) है।
2) वसंत पंचमी: हिन्दू धर्म में वसंत माह का आगमन करने वाला पर्व वसंत पंचमी काफी लोकप्रिय है। इसदिन सभी मां सरस्वती की पूजा करते हैं और पीले वस्त्र धारण करते हैं। पीली वस्तुओं का ही दान करने का महत्व है। 9 फरवरी को वसंत पंचमी है।
3) गुरु रविदास जयंती: गुरु रविदास एक महान संत थे जिनका जन्मदिवस माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। रविदास जी को मानने वाले इसदिन पूजा-पाठ करते हैं और जगह जगह लंगर भी लगाया जाता है। उत्तर भारत में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार 19 फरवरी को रविदास जयंती है।
आगे जानें फरवरी माह के सभी महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार:
2 फरवरी- प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
4 फरवरी- माघ/मौनी अमावस्या
5 फरवरी- माघ नवरात्रि
9 फरवरी- वसंत पंचमी
12 फरवरी- नर्मदा जयंती
13 फरवरी- कुंभ संक्रांति
यह भी पढ़ें: क्या वाकई महिलाएं हनुमान पूजा नहीं कर सकतीं? जानें क्या है सच्चाई
16 फरवरी- जया एकादशी
17 फरवरी- प्रदोष व्रत
19 फरवरी- माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती
24 फरवरी- यशोदा जयंती
25 फरवरी- शबरी जयंती
26 फरवरी- जानकी जयंती
28 फरवरी- महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती