लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक राशिफल: 3 राशियों का मुक़द्दर तय कर चुके श्री गणेश, नौकरी, धन, व्यापार, प्यार में मिलेगी जबरदस्त तरक्की

By उस्मान | Updated: May 9, 2019 10:52 IST

हिंदू धर्म में सभी देवी देवताओं में से सबसे अनोखा रूप अगर किसी देव का माना जाता हैं, तो वो भगवान श्री गणेश हैं। गणपति के हर स्वरूप की महिमा अलग-अलग है। यह भी कहा जाता हैं कि जहां गणपति होते हैं वहीं से शुभता और मंगल कार्यो की शुरुआत हो जाती है। जीवन में मंगल कार्य गजानन गणपति की कृपा से ही पूर्ण हो पाते हैं।

Open in App

हिंदू धर्म में सभी देवी देवताओं में से सबसे अनोखा रूप अगर किसी देव का माना जाता हैं, तो वो भगवान श्री गणेश हैं। गणपति के हर स्वरूप की महिमा अलग-अलग है। यह भी कहा जाता हैं कि जहां गणपति होते हैं वहीं से शुभता और मंगल कार्यो की शुरुआत हो जाती है। जीवन में मंगल कार्य गजानन गणपति की कृपा से ही पूर्ण हो पाते हैं। 

वैसे तो भगवान गणेश की कृपा हर व्यक्ति पर रहती है लेकिन सच्चे मन से उनकी उपासना करने वालों पर उनकी कृपा बरसती है। बेशक गणेश की पूजा अर्चना के लिए बुधवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन जो लोग उन्हें शुद्ध मन से हर समय याद रखते हैं, उनकी हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। इस हफ्ते कुछ राशियों पर उनके विशेष कृपा बनी रहेगी। लेकिन इसके लिए आपको कुछ विशेष उपायो को ध्यान में रखकर उनके पूजा-अर्चना करनी होगी। 

पूजा करते समय शाम के वक्त भगवान गणेश का शुद्ध सिंदूर से श्रृंगार करें। उन्हें पीले रंग के वस्त्र और 11 पीले फूल और 11 मोदक अर्पित करें। शुद्ध घी का दीया जलाएं। पीले आसन पर बैठकर 'ॐ विघ्नहर्त्रे नमः' का तीन माला जाप करें। पूरी पूजा में मन को शांत रखें। इसके बाद उसे पीले वस्त्र को सम्भाल कर अपने पास रख लें। 

वृषभ राशि अगले एक हफ्ते इस राशि के लोगो को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप कार्यलय के विवादों से दूर रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।  

सिंह राशिइस राशि के लोगों को इस हफ्ते मानसिक शांति मिलेगी और कार्यलय के सारे काम समय पर पूरे होंगे। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर का वातावरण सही रहेगा। सच्चे मन से गणेशजी की पूजा करने से मन की मुराद पूरी होंगी। धन-व्यापार में बरक्कत होगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। 

कन्या राशिइस हफ्ते इस राशि के लोगो को आलस्य व थकान दूर होने से काम में मन लगेगा। स्वभाव में साकारात्मक बदलाव आने से मानसिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह हफ्ता शानदार रहने वाला है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा और काम पूरे होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखें।

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रभगवान गणेश
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना