लाइव न्यूज़ :

वृन्दावन श्री बांके बिहारी जीः भक्तगण 5 जनवरी 2025 तक मंदिर आने से बचिए?, देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2025 17:17 IST

वृन्दावन श्री बांके बिहारी जीः मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से जारी की गई अपील में कहा है कि बहुत आवश्यक न होने पर इस सप्ताह खासकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं विशेषकर गर्भवती महिलाएं दर्शन के लिए मंदिर में ना आएं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने यह अपील जारी की है।कुछ समय बाद भीड़ कम हो जाएगी तो मंदिर आने पर उनके लिए बेहतर स्थितियां रहेंगी।वृन्दावन, मथुरा व ब्रज के अन्य मठ-मंदिरों व आश्रमों में पहुंचते हैं इसीलिए इन खास दिनों में भीड़ का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

मथुराः गोस्वामी (पुजारी) समुदाय की सलाह के बाद वृन्दावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर प्रबंधन समिति ने भक्तों से अपील की है कि वे पांच जनवरी तक वृंदावन स्थित मंदिर में आने से बचें। नववर्ष के अवसर पर वृन्दावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने यह अपील जारी की है।

मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से जारी की गई अपील में कहा है कि बहुत आवश्यक न होने पर इस सप्ताह खासकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं विशेषकर गर्भवती महिलाएं दर्शन के लिए मंदिर में ना आएं। कुछ समय बाद भीड़ कम हो जाएगी तो मंदिर आने पर उनके लिए बेहतर स्थितियां रहेंगी।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष चालू वर्ष की समाप्ति तथा नए साल के आगमन के उपलक्ष्य में बहुत से दंपति परिवार सहित ठाकुरजी का आशीर्वाद लेने की कामना के साथ वृन्दावन, मथुरा व ब्रज के अन्य मठ-मंदिरों व आश्रमों में पहुंचते हैं इसीलिए इन खास दिनों में भीड़ का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

मंदिर के जिम्मेदार अधिकारियों के मुताबिक ऐसे में वृन्दावन की कुंज गलियों में तो पैर रखने की भी जगह नहीं मिल पाती है। इससे कल्पना की जा सकती है कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए कोई भी अप्रिय घटना घटने की आशंका बन जाती है। भीड़ का आकलन करके ही यहां आने का कार्यक्रम बनाएं।

उन्होंने बताया कि इसीलिए मंदिर प्रबंधन ने एक बार फिर अपील जारी की है कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं बीमार व्यक्तियों को लाने से बचें। प्रयास करें कि इन लोगों को थोड़ी भीड़ कम हो जाने के बाद ही किसी दिन ठाकुर जी के दर्शन कराएं। उनकी सलाह है कि यदि किसी भी प्रकार संभव हो सके, तो कम से कम पांच जनवरी तक वृन्दावन न आएं।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेशन्यू ईयरVrindavan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स