लाइव न्यूज़ :

Vastu Tips: घर में पड़ी इन चीजों से रूठ जाती हैं लक्ष्मी, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

By गुणातीत ओझा | Published: October 29, 2020 6:36 PM

वास्तुशास्त्र का हमारे घर से अभिन्न नाता होता है। वास्तु के अनुसार अगर चीजें ठीक हों तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कई बार हमारे घर में ऐसी वस्तुएं होती हैं जिनपर हमारी नजर नहीं पड़ती और उससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है।

Open in App

Vastu Shastra: वास्तुशास्त्र का हमारे घर से अभिन्न नाता होता है। वास्तु के अनुसार अगर चीजें ठीक हों तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कई बार हमारे घर में ऐसी वस्तुएं होती हैं जिनपर हमारी नजर नहीं पड़ती और उससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है। इस तरह की नकारात्मक ऊर्जा के चलते घर से लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं और धन आगमन के योग नहीं बन पाते। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार धन आगमन के योग बनने के बाद भी घर में धन नहीं टिक पाता है। इसके पीछे का कारण घर में मौजूद कुछ वस्तुएं भी हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि धन प्राप्ति और संचय में रोक लगाने वाली वस्तुओं को घर से निकाला जाए। आइये आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में...

1. बंद घड़ियां-वास्तु शास्त्र के अनुसारस, घर में बंद घड़ियां लगाना अशुभ होता है। कहते हैं जिस घर में रुकी हुई घड़ी होती है, वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इस नेगेटिव एनर्जी के कारण ही धन प्राप्ति योग और धन संचय योग नहीं बन पाते हैं। ऐसे में घर में बंद पड़ी घड़ियों को निकाल देना ही उत्तम माना गया है। अगर आप इन घड़ियों को रखना चाहते हैं, तो इन्हें रिपेयर कराना चाहिए।

2. टूटी चप्पलें- घर में मौजूद टूटी चप्पलें भी धन आगमन के योग को नष्ट करती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के अन्य सदस्यों के अलावा खास तौर पर घर के मुखिया की चप्पलें कहीं से भी टूटी नहीं होनी चाहिए। कहते हैं कि घर में टूटी चप्पलें होने से दरिद्रता आती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटी चप्पलों को फौरन घर से बाहर कर देना चाहिए।

3. फटा पायदान-  ऐसी मान्यता है कि घर का पायदान फटा होने से घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कहते हैं कि घर में आने-जाने वाले लोग घर के फटे पायदान पर पांव रखते हैं तो इससे दरिद्रता आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के फटे पायदान को हटा देना चाहिए।

4. लकड़ियों का ढेर- आमतौर पर लोग घर के एक कोने में लकड़ियों का ढेर लगा लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, लकड़ियों का ढेर घर में शुभ नहीं माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से अशुभता आती है और बेवजह धन-खर्च होता है।

टॅग्स :वास्तु शास्त्रवास्तु टिप्स इन हिंदीधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठघर से काम करते समय अधिकतम सफलता पाने में आपकी मदद करेंगी ये 7 वास्तु टिप्स, आजमाकर देखें

पूजा पाठLord Shiva: भोलेनाथ के अचूक 'शिव महिम्न: स्तोत्र' के पाठ से होती है सुखों की प्राप्ति, जानिए इस पाठ की महिमा

पूजा पाठLord Ganesh: गणपति क्यों करते हैं मूसक की सवारी, क्या है भगवान गणेश के दिव्य वाहन की कथा, जानिए यहां

पूजा पाठHanuman Jayanti 2024: पंचमुखी हनुमान के पूजन से दूर होता है भय, बढ़ता है आत्मविश्वास, जानिए रुद्रावतार के इस महास्वरूप की कहानी

पूजा पाठLord Shiva: अविनाशी शिव को क्यों कहते हैं त्रिलोचन, क्या है भगवान भोलेनाथ के 'त्रिनेत्र' की कथा, जानिए यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAmarnath Yatra 2024: पहले आओ पहले पाओ, ऑफलाइन सुविधा नहीं, जल्दी कीजिए और ऑनलाइन बुकिंग करें, हेलिकॉप्टर बुकिंग शुरू, जानें क्या है किराया और कब से शुरुआत

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 17 June 2024: आज कन्या राशिवालों के लिए दिन रहेगा अनुकूल, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठआज का पंचांग 17 जून 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठNirjala Ekadashi 2024: श्रीकृष्ण के कहने पर भीम ने रखा था निर्जला एकादशी व्रत, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

पूजा पाठSaptahik Rashifal (17-23 June) 2024: इस सप्ताह इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य जीवन में होगा जबरदस्त फायदा