वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर सजाने में ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, वरना हो जाएंगे कंगाल

By मेघना वर्मा | Published: November 15, 2019 07:25 AM2019-11-15T07:25:07+5:302019-11-15T07:25:07+5:30

नकारात्मक ऊर्जा हमारे दिमाग और स्वास्थ्य दोनों पर असर डालती है और इससे बचने के लिए आपको वास्तुशास्त्र के हिसाब से अपने घर को सजाना और संवारना जरूरी है। 

Vastu Tips in Hindi: how to decorate a room according to Vastu, don't do these mistake to decorate your home, | वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर सजाने में ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, वरना हो जाएंगे कंगाल

वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर सजाने में ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, वरना हो जाएंगे कंगाल

Highlights कभी-कभी हम जानते हुए भी कुछ ऐसी गलती कर देते हैं जिससे वास्तु शास्त्र प्रभावित हो जाता है। वास्तुशास्त्र के हिसाब से अपने घर को सजाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।

वास्तुशास्त्र के हिसाब से अपने घर को सजाने से ना सिर्फ आपके घर में साकारात्मक ऊर्जा आती है बल्कि आप बुरी नजरों से भी बचते हैं। नकारात्मक ऊर्जा हमारे दिमाग और स्वास्थ्य दोनों पर असर डालती है और इससे बचने के लिए आपको वास्तुशास्त्र के हिसाब से अपने घर को सजाना और संवारना जरूरी है। 

मगर कभी-कभी हम जानते हुए भी कुछ ऐसी गलती कर देते हैं जिससे वास्तु शास्त्र प्रभावित हो जाता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही टिप्स जिन्हें घर की साज-सज्जा में आपको कतई इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

1. बाथरूम और टॉयलेट के दारवाजे रखें बंद

कहते हैं बाथरूम और टॉयलेट से नेगेटिव एनर्जी आती है। इसलिए हमेशा अपने घर के बाथरूम और टॉयलेट के दरवाजे बंद रखें।

2. घर में ना लगाएं मिर्च और कांटे का पौधा

घर में किसी भी तरह का कांटेदार पेड़ या पौधा ना लगाएं। साथ ही घर में मिर्च के पौधे लगाने से भी बचें। 

3. दक्षिण दिशा में ना हो कोई मूर्ति

दक्षिण की दिशा को हिन्दू शास्त्रों में और वास्तु शास्त्र दोनों में ही शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए घर की दक्षिण दीवार पर किसी भी तरह की मूर्ति या तस्वीर ना लगाएं।

4. किचन में ना रखें कोई दवा

वास्तु के हिसाब से किचन में दवा रखना अच्छा नहीं माना जाता है। अक्सर हम जल्दबाजी में किचन में दवा रख देते हैं मगर ऐसा कभी नहीं करना चाहिए।

5. किमती समान से रखें झाड़ू को दूर

जिस कमरे में आप अपने कीमती समान रखते हैं उस कमरे में कभी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। झाड़ू हमेशा ऐसी जगह रखनी चाहिए जहां किसी की नजर उसपर ना पड़े। 

Web Title: Vastu Tips in Hindi: how to decorate a room according to Vastu, don't do these mistake to decorate your home,

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे