लाइव न्यूज़ :

Saraswati puja: बसंत पचंमी पर आज इतने बजे से पहले जरूर खत्म कर लें सरस्वती पूजा, ये है शुभ मुहूर्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2020 08:06 IST

Basant Panchami: देश के कई हिस्सों में आज भी बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई शिक्षण संस्थानों में पूजा-अर्चना की तैयारी की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबसंत पंचमी आज भी, बिहार-यूपी समेत कई जगहों पर सरस्वती पूजा की तैयारीदोपहर 1.19 बजे खत्म होगी पंचमी तिथि, इससे पहले कर लें मां सरस्वती की पूजा

Basant Panchami: बिहार, यूपी के कुछ हिस्सों समेत देश के इलाकों में बसंत पंचमी का त्योहार आज (30 जनवरी) भी मनाया जा रहा है। ये विद्या की देवी मां सरस्वती की उपासना का दिन है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्माजी ने मां सरस्वती की रचना की थी। इस मौके पर कई शिक्षण संस्थानों में पूजा-अर्चना की तैयारी की गई है। कई जगहों पर मां सरस्वती की मूर्ति भी स्थापित की गई है।

Sarasawati Puja: पंचमी तिथि बुधवार से है शुरू

दरअसल, पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि की शुरुआत बुधवार (29 जनवरी) सुबह 10.45 बजे से हो चुकी है और इसका समापन आज (30 जनवरी) दोपहर 1.19 बजे होगा। हिंदू धर्म में सूर्योदय के साथ तिथि का महत्व माना गया है। इसलिए उदया तिथि को माने तो सरस्वती पूजा आज मनाई जा रही है। 

मान्यताओं के अनुसार सूर्योदय के समय जो तिथि हो, उसे ही माना जाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि बसंत पंचमी से बसंत ऋतु की भी शुरुआत होती है। दरअसल वसंत, ग्रीष्म और वर्षा को देवताओं की ऋतु कहा गया है। वहीं शरद, हेमंत और शिशिर पितरों की ऋतुएं हैं। 

Sarasawati Puja: सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक दोपहर 1.29 बजे तक पंचमी तिथि है। सरस्वती पूजा पर गुरुवार को अमलकीर्ति और अनफा योग बन रहा है। चंद्रमा से दशम भाव में किसी ग्रह के रहने पर अमलकीर्ति योग और सूर्य को छोड़ चंद्रमा के द्वादश भाव में कोई ग्रह रहता है, तब अनफा योग बनता है। ऐसे में आज पंचमी खत्म होने तक कभी भी पूजा की जा सकती है।

Sarasawati Puja: मूर्ति विसर्जन का मुहूर्त

मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन का शुभ समय 31 जनवरी को रहेगा। 31 जनवरी (शुक्रवार) की शाम 6 बजकर 10 मिनट के बाद पंचक भी खत्म हो रहा है। इसलिए शाम के बाद विसर्जन का समय शुभ है।

टॅग्स :सरस्वती पूजाबसंत पंचमी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठ23 जनवरी से ब्रज में होली का 40 दिन का उत्सव शुरू, बसंत पंचमी पर बरसाना और नन्दगांव में होली का डांढ़ा गाड़े जाने के साथ...

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

भारतDhar Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में आज एक साथ सरस्वती पूजा और नमाज, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

पूजा पाठBasant Panchami 2026: बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालु, 1 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

पूजा पाठBasant Panchami 2026: पढ़ाई और नौकरी में चाहिए सफलता तो आज करें ये 5 उपाय, मां सरस्वती की होगी कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य