लाइव न्यूज़ :

Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर आज धन-संपदा प्राप्त करने के लिए करें ये 5 उपाय

By रुस्तम राणा | Updated: May 4, 2024 06:11 IST

Varuthini Ekadashi 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार इसे सौभाग्य प्राप्त करने वाली एकादशी कहा जाता है। शास्त्रों में वर्णित है कि जो कोई वरुथिनी एकादशी व्रत का पालन सच्चे मन से करता है उसे वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है और समस्त प्रकार के पापों से छुटकारा मिलता है।

Open in App

Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी व्रत आज है। यह तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। शास्त्रों में वैशाख माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसे सौभाग्य प्राप्त करने वाली एकादशी कहा जाता है। शास्त्रों में वर्णित है कि जो कोई वरुथिनी एकादशी व्रत का पालन सच्चे मन से करता है उसे वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है और समस्त प्रकार के पापों से छुटकारा मिलता है। मान्यता है कि वरुथिनी एकादशी पर कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में धन-संपदा, सुख, वैभव जैसे अनेकों लाभ प्राप्त होते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं - 

1. वरुथिनी एकादशी के दिन एकादशी व्रत का पालन करना चाहिए। यदि पूरे मनोभाव और श्रद्धापूर्वक इस एकादशी के व्रत को किया जाए तो भगवान विष्णु प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि, धन, शांति और वैकुंठ धाम में स्थान प्राप्त होता है। 

2. जीवन में सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि और किसी भी बड़ी कठिनाई को दूर करने के लिए गजेन्द्र मोक्ष और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। भगवान विष्णु की कृपा से बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे।

3. वरुथिनी एकादशी के दिन तुलसी पूजा करें। शाम के समय मां तुलसी के समीप शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इस दिन ऊँ वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें और तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

4. वरुथिनी एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें। शास्त्रों के अनुसार, पीपल में भगवान विष्णु जी का वास माना जाता है। इस दिन पीपल का पौधा लगाने और उसमें नियमित रूप से जल चढ़ाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

5. इस दिन गरीब लोगों को पीले रंग के वस्त्र, अनाज और फल दान करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है और जीवन में कभी भी सुख की कमी नहीं रहती है।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य