लाइव न्यूज़ :

Varanasi: 12 लाख दीये से जगमग होंगे काशी घाट, जाने कब है देव दिवाली क्या है महत्व

By धीरज मिश्रा | Updated: November 24, 2023 13:58 IST

Kashi Ghat: दीपावली खत्म हो गई। लेकिन इस त्योहार को मिस कर रहे हैं, तो खुश हो जाइए। उत्तरप्रदेश के काशी में देव दिवाली महोत्सव आने वाला है। दिवाली के बाद अब देव दिवाली की तैयारी में काशी के घाट सज रहे हैं। देव दिवाली इस साल काशी के घाट पर 27 नवंबर को मनाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे12 लाख दीये से जगमग होंगे काशी घाटदेव दिवाली इस साल काशी के घाट पर 27 नवंबर को मनाया जाएगाइस त्योहार को मनाने के पीछे मान्यता यह है कि भगवान शिव ने दैत्य त्रिपुरासुर का वध किया थाउनकी इस विजय का उत्सव मनाने के लिए वाराणसी में सभी देवी-देवता पधारे थे

Kashi Ghat: दीपावली खत्म हो गई। लेकिन इस त्योहार को मिस कर रहे हैं, तो खुश हो जाइए। उत्तरप्रदेश के काशी में देव दिवाली महोत्सव आने वाला है। दिवाली के बाद अब देव दिवाली की तैयारी में काशी के घाट सज रहे हैं। देव दिवाली इस साल काशी के घाट पर 27 नवंबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार हर साल वाराणसी में पुर्णिमा तिथि कार्तिक माह में मनाया जाता है।

खास बात यह है कि इस देव दिवाली पर काशी के घाट 12 लाख दीये से जगमग करेंगे। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि 26 नवंबर दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से पुर्णिमा तिथि शुरू होगी और 27 नवंबर दोपहर 2.45 पर खत्म हो जाएगा। प्रदोष काल देव दीपावली मुहूर्त शाम 5 बजकर 8बजे से रात 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

देव दिवाली मनाने के पीछे की कहानी

देव दिवाली हिन्दुओं के लिए एक खास त्योहार है। इस त्योहार को मनाने के पीछे मान्यता यह है कि भगवान शिव ने दैत्य त्रिपुरासुर का वध किया था। उनकी इस विजय का उत्सव मनाने के लिए वाराणसी में सभी देवी-देवता पधारे थे। इस दौरान घरों में दीये जलाए गए थे। इसलिए इसे रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है।

गंगा की महाआरती देखने के लिए हो रहा खास इंतजाम

काशी में देव दिवाली को लेकर कई बार लोगों की शिकायत रहती हैं कि वह घाट तक पहुंच नहीं पाए। ऐसे में जिला प्रशासन ने इस बार गंगा आरती के साथ देव दिवाली दिखाने को लेकर खास इंतजाम किया है। प्रशासन काशी के छह प्रमुख जगहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाएगा। जिस पर गंगा की महाआरती का प्रबंध किया जाएगा।

गाय के गोबर के बने होंगे एक लाख दीये

काशी के घाट पर 12 लाख दीये जलाए जाएंगे। माहौल चारों तरफ जगमग होगा। करीब एक लाख दीये गोबर से बने होंगे उन्हें भी शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि देव दिवाली के लिए लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

टॅग्स :दिवालीउत्तर प्रदेशवाराणसीयोगी आदित्यनाथBJPKashi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य