लाइव न्यूज़ :

Basant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2026 10:14 IST

Basant Panchami 2026: बरसाना, नंदगांव, मथुरा, रावल, गोकुल, बलदेव, फालेन और महावन में प्रमुख स्थानों पर 23 विशाल द्वारों का निर्माण किया जाएगा।

Open in App

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर बरसाना और नन्दगांव में होली का डांढ़ा गाड़े जाने के साथ ही शुक्रवार से ब्रज में होली का 40 दिन का उत्सव शुरू हो जाएगा। जहां सभी जगह होली का पर्व बस एक या दो दिन मनाया जाता है, वहीं ब्रज में बसंत पंचमी के दिन से शुरू होने वाला होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन के पश्चात पड़वा पर होली खेले जाने के दस दिन बाद तक भी चलता रहता है।

वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने कहा कि देवताओं को गुलाल लगाया जाएगा जिसे प्रसाद के तौर पर श्रद्धालुओं पर उड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा, “ऐसा माना जाता है कि बसंत पंचमी पर राधा रानी ने भगवान श्रीकृष्ण के गाल पर गुलाल लगाया था। मंदिरों को पीले रंग से सजाया जाएगा। ठाकुर बांके बिहारी पीले फूलों की माला धारण करेंगे और उन्हें विशेष भोग लगाया जाएगा।”

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने कहा कि जहां ठाकुर जी को बृहस्पतिवार को गुलाल चढ़ाया जाएगा, मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर में होली आधिकारिक रूप से एक फरवरी को माघी पूर्णिमा से शुरू होगी। ठाकुर राजाधिराज रंगों के साथ होली खेलेंगे, लेकिन इसे श्रद्धालुओं पर नहीं फेंका जाएगा।

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “बृज में विशेष होली होती है क्योंकि यह राधा और कृष्ण से गहराई से जुड़ी है। हम इसे दुनियाभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जीवन का यादगार अनुभव बनाने के प्रयास कर रहे हैं।” जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि इस वर्ष का होली उत्सव ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और बरसाना, नंदगांव, मथुरा, रावल, गोकुल, बलदेव, फालेन और महावन में प्रमुख स्थानों पर 23 विशाल द्वारों का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 24 और 25 फरवरी को बरसाना में एक दो दिवसीय विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें करीब 800 कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दिए जाने की संभावना है। 

टॅग्स :बसंत पंचमीमथुराभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा