लाइव न्यूज़ :

23 जनवरी से ब्रज में होली का 40 दिन का उत्सव शुरू, बसंत पंचमी पर बरसाना और नन्दगांव में होली का डांढ़ा गाड़े जाने के साथ...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2026 14:06 IST

बरसाना, नंदगांव, मथुरा, रावल, गोकुल, बलदेव, फालेन और महावन में प्रमुख स्थानों पर 23 विशाल द्वारों का निर्माण किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे 24 और 25 फरवरी को बरसाना में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।करीब 800 कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दिए जाने की संभावना है। प्रसाद के तौर पर श्रद्धालुओं पर उड़ाया जाएगा।

मथुराः बसंत पंचमी पर बरसाना और नन्दगांव में होली का डांढ़ा गाड़े जाने के साथ ही शुक्रवार से ब्रज में होली का 40 दिन का उत्सव शुरू हो जाएगा। जहां सभी जगह होली का पर्व बस एक या दो दिन मनाया जाता है, वहीं ब्रज में बसंत पंचमी के दिन से शुरू होने वाला होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन के पश्चात पड़वा पर होली खेले जाने के दस दिन बाद तक भी चलता रहता है। वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने कहा कि देवताओं को गुलाल लगाया जाएगा जिसे प्रसाद के तौर पर श्रद्धालुओं पर उड़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा, “ऐसा माना जाता है कि बसंत पंचमी पर राधा रानी ने भगवान श्रीकृष्ण के गाल पर गुलाल लगाया था। मंदिरों को पीले रंग से सजाया जाएगा। ठाकुर बांके बिहारी पीले फूलों की माला धारण करेंगे और उन्हें विशेष भोग लगाया जाएगा।” मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने कहा कि जहां ठाकुर जी को बृहस्पतिवार को गुलाल चढ़ाया जाएगा, मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर में होली आधिकारिक रूप से एक फरवरी को माघी पूर्णिमा से शुरू होगी। ठाकुर राजाधिराज रंगों के साथ होली खेलेंगे, लेकिन इसे श्रद्धालुओं पर नहीं फेंका जाएगा।

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “बृज में विशेष होली होती है क्योंकि यह राधा और कृष्ण से गहराई से जुड़ी है। हम इसे दुनियाभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जीवन का यादगार अनुभव बनाने के प्रयास कर रहे हैं।” जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि इस वर्ष का होली उत्सव ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

बरसाना, नंदगांव, मथुरा, रावल, गोकुल, बलदेव, फालेन और महावन में प्रमुख स्थानों पर 23 विशाल द्वारों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 और 25 फरवरी को बरसाना में एक दो दिवसीय विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें करीब 800 कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दिए जाने की संभावना है। 

टॅग्स :बसंत पंचमीहोलीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स