लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: महाकाल मन्दिर में भस्मार्ती के दौरान 63 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने किये भोलेनाथ के दर्शन

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 7, 2023 14:26 IST

श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण महीने के पांचवे सोमवार को लगभग 63 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये और पुष्प-पल्लव चढ़ाये।

Open in App
ठळक मुद्देसावन महीने के पांचवे सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में 63 हज़ार से अधिक भक्तों ने नावाय शीशमंदिर का पट खुलने के पश्चात प्रातः 03 बजे से प्रातः 06 बजे तक श्रद्धालुओं का लंबा तांता लगा रहाश्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः दर्शन करने वालों भक्तों ने भस्मार्ती में लिया हिस्सा

उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण महीने के पांचवे सोमवार को श्री महाकालेश्वर भगवान के पट भक्तों के लिए प्रातः 02:30 बजे खोले गये। महादेव मंदिर का पट खुलने के पश्चात प्रातः 03 बजे से प्रातः 06 बजे तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान लगभग 63 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये और पुष्प-पल्लव चढ़ाये।

इस संबंध में मंदिर प्रशासन ने बताया कि सोमवार को कार्तिकेय मण्डप द्वारा पूर्ण रूप से चलित भस्मार्ती में आने वाले भक्तों हेतु खाली रखा गया था, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग भस्मार्ती के दर्शन कर सके।

मंदिर प्रबन्ध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने सोमवार को इतने बड़े पैमाने पर भक्तों के उमड़ने पर कहा कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभी द्वार से श्रद्धालुओं, कावड़ यात्रियों, वृद्धजनों, दिव्यांगों आदि के सुलभ दर्शन की व्यवस्था की गई है।

श्रावण माह में भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती हेतु मंदिर के पट दिनांक 04 जुलाई से 11 सितम्बर 2023 तक प्रत्येक सोमवार प्रात: 2.30 बजे और अन्य दिवस प्रात: 3 बजे खुलेंगे।

टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतMP News: महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, 16 अवैध इमारतें जमीदोज; हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग