लाइव न्यूज़ :

तुलसीदास जयंती: रोज करें रामचरितमानस की इस 1 चौपाई का जाप, राम कृपा से धन, बल, बुद्धि प्राप्त होगी

By गुलनीत कौर | Updated: August 17, 2018 07:12 IST

Tulsidas Jayanti 2018: गोस्वामी तुलसीदास का जन्म सोरों शूकरक्षेत्र (वर्तमान एटा, उत्तर प्रदेश) में हुआ था।

Open in App

भगवान राम के सबसे बड़े भक्त की जब बात आती है तो हर कोई रामभक्त हनुमान का ही नाम लेता है। लेकिन हनुमान के अलावा प्रभु राम का एक और दीवाना भी था। जिसकी जिन्दगी का हर पला 'राम-नाम' के साथ बीतता था। ये थे गोस्वामी तुलसीदास। इनके लिए राम का नाम श्वास लेने के बराबर था। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गोस्वामी तुलसीदास के जन्मोत्सव यानी तुलसीदास जयंती के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस साल 17 अगस्त को तुलसीदास जयंती है। 

रामचरितमानस के रचियता

गोस्वामी तुलसीदास का जन्म सोरों शूकरक्षेत्र (वर्तमान एटा, उत्तर प्रदेश) में हुआ था। इन्होंने ही भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित 'रामयाण' को काव्य तरीके से रचा और उसे 'रामचरितमानस' का नाम दिया। कहा जाता है कि इस महान ग्रन्थ को उन्होंने 2 वर्ष, 7 महीने, 26 दिनों में सम्पूर्ण किया था। इस ग्रन्थ को प्रत्येक हिन्दू श्रद्धा भाव से पड़ता है। कहते हैं कि गोस्वामी तुलसीदास ने कलियुग में भगवान राम और लक्ष्मण के दर्शन किए।

मान्यता है कि रामचरितमानस की पंक्तियों से मनुष्य अपने जीवन की हर समस्या का समाधान कर सकता है। इस ग्रन्थ की हर कथा वाल्मीकि रामायण से ही ली गयी है। लेकिन गोस्वामी तुलसीदास ने हर कथा को इस आधार पर पेश किया ताकि लाकियुग का मनुष्य इसे पढ़कर अपनी परेशानी की हल निकाल सके। यहां हम आपको इसी महान ग्रन्थ की एक चौपाई के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके रोजाना जाप से आपको अनेकों लाभ मिल सकते हैं। 

चौपाई:

जो प्रभु दीनदयाला कहावा। आरति हरन बेद जस गाबा।।जपहिं नामु जन आरत भारी। मिटहिं कुसंकट होहिं सुखारी।।दीनदयाल बिरद संभारी। हरहु नाथ मम संकट भारी।।

ऐसे करें इस महान चौपाई का जाप:

- रोजाना सुबह जल्दी उठाकर, स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनकर तैयार हो जाएं। एक लाल कपड़ा लें और आसन बिछा लें। इसपर श्रीराम की मूर्ति या फिर तस्वीर स्थापित करें- मूर्ति या तस्वीर पर तिलक लगाएं, अक्षत अर्पित करें और श्रीराम के सामने घी का दीपक जलाएं- इसके बाद पूरे मन से उपरोक्त चौपाई का जाप आरंभ करें- इस माला के जाप से श्रीराम की कृपा होती है। जीवन की दिक्कतों में कमी आती है और रामभक्त हनुमान भी बल और बुद्धि प्रदान करते हैं

टॅग्स :तुलसीदासहिंदू त्योहारभगवान राम
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स