लाइव न्यूज़ :

TMC की सांसद नुसरत जहां ने पति संग खेला 'सिंदूर खेला', विवाद होने पर कहा-मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि...

By मेघना वर्मा | Updated: October 11, 2019 13:50 IST

सिंदूर खेला को सुहागिन महिलाओं का त्योहार माना जाता है। इस शुभ दिन पर सुहागिन महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहन कर माथे में सिंदूर लगाकर पंडाल पहुंच कर दुर्गा मां को एक विशेष ध्‍वनी के साथ विदा करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनुसरत जहां ने हाल ही में शादी की है।नुसरत जहां का दुर्गा पूजा में शामिल होने को लेकर भी काफी बवाल हो चुका है।

टीएमसी की सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी संसद में नयी नवेली दुल्हन की तरह सज कर जाने को लेकर। हाल ही में नुसरत जहां एक बार फिर से चर्चा में आ गयी जब कोलकाता के  दुर्गा पूजा पंडाल में वो अपने पति के साथ सिंदूर खेला खेलती हुई दिखाई दीं।

सोशल मीडिया पर नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन की तस्वीरों वायरल हो रही हैं। जिसमें नुसरत पति संग सिंदूर खेला खेलते हुए दिख रही हैं। कोलकाता के Chaltabagan दुर्गा पूजा पंडाल की इस तस्वीर को लेकर जहां कुछ लोग उनसे नाराज हैं वहीं कुछ लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। 

बता दें नुसरत जहां को दुर्गा की पूजा करने पर ही लोगों ने ट्रोल किया हुआ है ऐसे में उनका सारे रिच्युअल्स को फॉलो करना भी लोगों को कहीं ना कहीं भा नहीं रहा है। ऐसे में उनका सिंदूर खेला खेलना विवादों में घिर गया है। जिसे लेकर भी नुसरत जहां ने बयान दिया है। 

नुसरत ने अपने बयान में कहा, 'मैं ईश्वर की खास संतान हूं। मैं सभी त्योहार मनाती हूं। मैं खुश हूं, विवादों से मुझे फर्क नहीं पड़ता।' वहीं कुछ समय पहले भी अष्टमी और नवमी पर सांसद नुसरत जहां का अपने पति निखिल जैन के साथ पूजा मंडप में ढाक बाजते हुए नाचने को लेकर भी बवाल हो चुका है। इसी पर दारुल उलूम देवबंद के मौलाना का कहना था कि नुसरत को अपना धर्म बदल लेना चाहिए।इस पर भी नुरसर ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया था।

सिंदूर खेला को सुहागिन महिलाओं का त्योहार माना जाता है। इस शुभ दिन पर सुहागिन महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहन कर माथे में सिंदूर लगाकर पंडाल पहुंच कर दुर्गा मां को एक विशेष ध्‍वनी के साथ विदा करती हैं। इस प्रथा में विधवा, तलाकशुदा और किन्नर को शामिल नहीं किया जाता था। हालांकि पिछले कुछ सालों में समाज में बदलाव आ रहा है और  अब सिंदूर खेला में सभी महिलाएं शामिल होती है। 

टॅग्स :नुसरत जहानदुर्गा पूजापूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल