लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2021: सावधान! 4 दिसंबर को लगेगा सूर्यग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा भयंकर प्रभाव

By रुस्तम राणा | Updated: December 2, 2021 11:09 IST

4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो लगभग चार घंटे बाद दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पूरा होगा। लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है कि ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

Open in App

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन 4 दिसंबर 2021, शनिवार के दिन लगेगा। सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो लगभग चार घंटे बाद दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पूरा होगा। लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है कि ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को एक अशुभ समयावधिक के रूप में देखा जाता है। ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रह पीड़ित होकर दुर्बल अवस्था में होता है, जिसके फल शुभ-अशुभ दोनों रूप में हो सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव - 

मेष राशि- सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि के जातको को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आपको व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपके लाभ के नुकसान में बदलने की संभावना हो सकती है।

वृषभ राशि- सूर्य ग्रहण आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस राशि के जातकों को व्यापार और धन निवेश में लाभ की संभावना है। नौकरी में भी पदोन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए भी लाभदायक है। विवादों का निपटारा होगा, परिवार के लोगों का साथ मिलेगा और पारिवारिक सदस्यों की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क राशि- साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आपके लिए अशुभ कर रहा है। ग्रहण के दौरान आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से अकारण वाद-विवाद हो सकता है, संतान की ओर से तनाव बना रहेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला है। ग्रहण का प्रभाव जमीन और जायदाद के विवादों का समाधान होने की संभावना है। इसके साथ ही धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति होने के भी पूरे संयोग हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को व्यावसाय और कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों और साथियों का भी सहयोग मिलेगा। नये कार्य शुरू करने और उसमें सफलता मिलने के पूरे संयोग हैं।

तुला राशि- सूर्य ग्रहण के दौरान आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद में न पडें अन्यथा, झगड़ा हो सकता है। ग्रहण के दौरान अपनी सेहत का भी बराबर ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- सूर्य ग्रहण के दौरान आपको मानसिक चिंता रह सकती है। इस अवधि में आप कुछ तनाव दिखाई देंगे। किसी प्रकार की परेशानी से धन और समय दोनों ही खर्च होगा। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि- सूर्य ग्रहण के दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत होगी। आप मानसिक रूप से उदास और भ्रमित महसूस रहेंगे। आपकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो आपको परेशान कर सकती है। 

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण लाभदायक है। नौकरी और व्यापार करने वाले दोनों लोगों को तरक्की और लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं,उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

कुंभ राशि-  कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण शुभ है। समाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगा। जमीन या मकान खरीद के मामलें में लाभ होगा। घर-परिवार के लोगों में सुख-समृद्धी में वृद्धी होगी।

मीन राशि- सूर्य ग्रहण के दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में इच्छा के विरुद्ध स्थानांतरण हो सकता है। मन अध्यात्म से ऊचट सकता है। पिता से अकारण वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में इस दौरान सतर्क रहें।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

भारतSolar Eclipse Today: आज है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, क्या है टाइमिंग और सूतक क

भारतSurya Grahan 2025 WATCH LIVE: आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण सूर्य का कुछ भाग अंधकारमय हुआ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स