लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2020: सात राशियों पर भारी पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण, जानें ये जरूरी बातें

By गुणातीत ओझा | Updated: June 20, 2020 12:04 IST

21 तारीख को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के मुताबिक ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण का सात राशियों पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं ग्रहण का किन राशियों पर क्या पड़े प्रभाव...

Open in App
ठळक मुद्दे21 तारीख को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के मुताबिक ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।भारत के कई राज्यों में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण का सात राशियों पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Solar Eclipse 2020 June: इस महीने की 21 तारीख को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के मुताबिक ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर ग्रहण का चरम प्रभाव रहेगा। सूतक ग्रहण के एक दिन पहले 20 जून को रात 9 बजकर 15 मिनट से ही शुरू हो जाएगा। विशेषज्ञों की मानें तो ग्रहण खत्म होने तक सूतक भी प्रभावी रहेगा। भारत के कई राज्यों में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण का सात राशियों पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं ग्रहण का किन राशियों पर क्या पड़े प्रभाव...

मेष (Aries): सामाजिक प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, लोगों से मिलेगा मान-सम्मान। 

वृषभ (Taurus) : आर्थिक पक्ष और कार्यक्षेत्र के लिए नुकसानकारी रहेगा, ऐसे में थोड़ा सावधान रहें।

मिथुन (Gemini): वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना में चोटिल होने की संभावना है। लड़ाई-झगड़ा भी हो सकता है।

कर्क (Cancer): जमीन-जायदाद से जुड़े मसले पर विवाद होने की संभावना है।

सिंह (Leo): दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के माध्यम से किसी प्रकार का आर्थिक लाभ हो सकता है।

कन्या (Virgo): सूर्य ग्रहण आपके लिए कोई शुभ समाचार ला सकता है। 

तुला (Libra): इस समय खुद को शांत रखें क्योंकि आपका किसी से वाद-विवाद हो सकता है।  

वृश्चिक (Scorpio): आपको इस दौरान किसी प्रकार के कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

धनु (Sagittarius): दांपत्य जीवन को लेकर तनाव रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। 

मकर (Capricorn): आपके लिए ग्रहण शुभ है। इससे आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे।

कुंभ (Aquarius): ग्रहण के अशुभ प्रभाव से आपको मानसिक बेचैनी रहेगी। आपको तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है।

मीन (Pisces): ग्रहण के अशुभ प्रभाव से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है।

भारत के अलावा इन देशों में भी रहेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव

21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, कॉन्गो, इथोपिया, पाकिस्तान और चीन में भी दिखाई देगा। बताते चलें कि ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए, इससे आंख पर बुरा असर पड़ सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्र ग्रहण को आप नग्न आंखों से तो देख सकते हैं लेकिन सूर्य ग्रहण को नहीं। क्योंकि सूर्य ग्रहण से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए सोलर फिल्टर वाले चश्मों का प्रयोग करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण में सावधानियां

सूर्य ग्रहण के दौरान लगने वाला सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पूर्व ही प्रभावी हो जाता है, जो ग्रहण की समाप्ति के साथ खत्म होता है। इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। ग्रहण काल में पूजा स्थल के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं ताकि ग्रहण का बुरा असर भगवान पर न पड़े। इस सूर्य ग्रहण के बाद स्नान, दान और मंत्र जाप करना विशेष फलदायी रहेगा।

भारत में कब-कब लगा है वलयाकार सूर्य ग्रहण

वलयाकार सूर्य ग्रहण बहुत कम लगता है। इससे पहले ये भारत में 15 जनवरी 2010, 1 सितंबर 2016 और पिछले साल 26 दिसंबर को लग चुका है। 2020 का अगला सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को होगा जो पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रआज का राशिफल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना