लाइव न्यूज़ :

'श्री रामायण एक्सप्रेस' मार्च में चैत्र नवरात्र में होगी रवाना, जानिए किराया और किन जगहों की कर सकेंगे यात्रा

By विनीत कुमार | Updated: February 26, 2020 14:26 IST

Shri Ramayana Express: 'श्री रामायण एक्‍सप्रेस' में 10 कोच होंगे। इसमें पांच स्लीपर (गैर-वातानुकूलित) कोच होंगे। श्रद्धालु इसके जरिए रामायण से जुड़े तीर्थ स्थल घूम सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे'श्री रामायण एक्सप्रेस' 28 मार्च से होगी रवाना, 17 दिनों में पूरा कर सकेंगे तीर्थइस बार एसी कोच की भी व्यवस्था, ट्रेन में मिलेगा केवल शाकाहारी भोजन

राम भक्तों और भगवान श्रीराम से जुड़े तीर्थ स्थलों को एक यात्रा में दर्शन कराने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एक बार फिर अच्छी खबर आई है। 'श्री रामायण एक्सप्रेस' की रवानगी अगले महीने चैत्र नवरात्र में हो रही है। भारतीय रेलवे की ओर से शुरू की गई इस विशेष ट्रेन के जरिए श्रद्धालु श्रीराम से जुड़े सभी तीर्थ स्थलों का दर्शन कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।

केशव प्रसाद मौर्य के अनुसार भारतीय रेलवे 'श्री रामायण एक्सप्रेस' के जरिए 16 रात और 17 दिनों में पूरे रामायण सर्किट का दर्शन कराएगी। इस दौरान ट्रेन में शुद्ध शाकाहारी भोजन दिया जाएगा। साथ ही व्रत के भोजन की भी व्यवस्था होगी। पिछले साल भी भारतीय रेल ने ऐसी ही एक ट्रेन चलाई थी। उसमें हालांकि सभी स्लीपर कोच ही लगे थे।

'श्री रामायण एक्सप्रेस' की रवानगी की तारीख

विशेष पर्यटक ट्रेन 'श्री रामायण एक्‍सप्रेस' की रवानगी चैत्र नवरात्र में होगी। इसकी तारीख 28 मार्च तय की गई है। वैसे चैत्र नवरात्र की शुरुआत 25 मार्च से ही हो रही है। आईआरसीटीसी के अनुसार 'श्री रामायण एक्‍सप्रेस' में 10 कोच होंगे। इसमें पांच स्लीपर (गैर-वातानुकूलित) कोच होंगे। इसके अलावा पांच एसी थ्री टियर कोच होंगे। आप चाहें तो आप दिल्ली के सफदरजंग, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ से भी इस ट्रेन में चढ़ सकते हैं।

Shri Ramayana Express Fare: 'श्री रामायण एक्सप्रेस' का किराया

इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी का किराया प्रति व्यक्ति 16,065 रुपये होगा। वहीं, वातानुकूलित श्रेणी का किराया 26,775 रुपये होगा। अगर आप श्रीलंका की यात्रा करना चाहते हैं तो इसका कुल किराया प्रति व्यक्ति 37,800 होगा।

Shri Ramayana Express Fare: किन जगहों की कर सकेंगे यात्रा

इस विशेष पर्यटन ट्रेन से आप अयोध्या में राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी, नंदीग्राम में भारत मंदिर, बिहार के सीतामढ़ी में सीता माता के मंदिर जा सकेंगे। साथ ही जनकपुर, वाराणसी में तुलसी मानस मंदिर और संकट मोचन मंदिर भी जा सकेंगे।

इसके अलावा प्रयाग में त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम जाने का भी मौका मिलेगा। श्रृंगवेरपुर में श्रृंगी ऋषि मंदिर, चित्रकूट में रामघाट और सती अनुसुइया मंदिर, नासिक में पंचवटी, हंपी में अंजनाद्री हिल और रामेश्वरम में ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। 

टॅग्स :रामायणउत्तर प्रदेशवाराणसीअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल