लाइव न्यूज़ :

Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple: महाकाल भस्मारती की ऑनलाइन बुकिंग 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद, जानें कारण

By बृजेश परमार | Updated: December 6, 2024 21:13 IST

Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple: श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि साल के अंत व नए साल के दौरान देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु महाकाल के दर्शन करने उमड़ेंगे तो भस्मारती के लिए भी आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन बुकिंग 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है। एक दिन पहले यहां आकर आवेदन किया जा सकेगा।त्रिवेणी संग्रहालय के पास स्थित पिनाकी द्वार के निकट एक काउंटर पर करना होगा।

Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple: ज्योतिर्लिंग महाकाल की भस्मारती की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक अस्थाई रूप से बंद रखी जाएगी। इस दौरान मंदिर समिति श्रद्धालुओं को ऑफलाइन के जरिए ही अनुमति जारी करेगी। साल के अंत व नए साल के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए समिति ने यह निर्णय लिया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि साल के अंत व नए साल के दौरान देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु महाकाल के दर्शन करने उमड़ेंगे तो भस्मारती के लिए भी आएंगे।

भस्मारती की बैठक संख्या सीमित होने की वजह से समिति ने ऑनलाइन बुकिंग 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है। भस्मारती में शामिल होने के लिए श्रद्धालु ऑनलाइन सुविधा बंद होने की स्थिति में ऑफलाइन अनुमति ले सकेंगे। इसके लिए एक दिन पहले यहां आकर आवेदन किया जा सकेगा।

आवेदन मंदिर के त्रिवेणी संग्रहालय के पास स्थित पिनाकी द्वार के निकट एक काउंटर पर करना होगा। काउंटर से रोजाना रात 10 बजे से ऑफलाइन अनुमति के लिए फॉर्म उपलब्ध कराए जाते हैं। महाकाल की भस्मारती में यूं तो प्रतिदिन ही हजारों लोग शामिल होते हैं। लेकिन समिति सीमित संख्या से अधिक लोगों को बैठने की अनुमति जारी नहीं कर सकती है।

इसके लिए काफी समय से भस्मारती में चलित दर्शन भी कराए जा रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक लोग बिना अनुमति के भी मंदिर में प्रति दिन तडके होने वाली भस्मार्ती के प्रवेश कर इसका दर्शन लाभ ले सके। पिछले कुछ सालों से देखने में आ रहा है कि साल के अंत व नए साल के दौरान होने वाली भस्मारती में शामिल होने के प्रति भी लोगों में क्रेज बढ़ रहा है। हर कोई चाहता है कि वह नए साल की शुरुआत बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल होकर करे। 

टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतMP News: महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, 16 अवैध इमारतें जमीदोज; हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य