लाइव न्यूज़ :

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासनः 19 जून को भगवान जगन्नाथ के ‘दर्शन’ के लिए कुल 7000 टिकट बेचे जाएंगे, एसजेटीए ने की घोषणा, जानिए क्या है कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2023 20:39 IST

Shri Jagannath Temple Administration: 12वीं शताब्दी के तीर्थस्थल पर एक विशेष अनुष्ठान ‘नबजौबन दर्शन’ आयोजित किया जाएगा, जो ‘स्नान जात्रा’ के बाद के 15-दिवसीय ‘अनाबसार’ (पृथक-वास अवधि) की समाप्ति को चिह्नित करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धालु 100 रुपये देकर टिकट खरीदेंगे।मंदिर में ‘नेट्रो उत्सव’ के बाद सुबह आठ से नौ के बीच भगवान के दर्शन कर सकते हैं।प्रसिद्ध रथयात्रा के लिये मंदिर के कपाट उस दिन पूर्वाह्न 11 बजे बंद कर दिये जायेंगे।

पुरी: श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) 19 जून को देवी-देवताओं के ‘दर्शन’ के लिए कुल 7000 टिकट बेचेगा । एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

इस दिन 12वीं शताब्दी के तीर्थस्थल पर एक विशेष अनुष्ठान ‘नबजौबन दर्शन’ आयोजित किया जाएगा, जो ‘स्नान जात्रा’ के बाद के 15-दिवसीय ‘अनाबसार’ (पृथक-वास अवधि) की समाप्ति को चिह्नित करेगा। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने बताया कि जो भी श्रद्धालु 100 रुपये देकर टिकट खरीदेंगे वह मंदिर में ‘नेट्रो उत्सव’ के बाद सुबह आठ से नौ के बीच भगवान के दर्शन कर सकते हैं।

एसजेटीए के प्रमुख प्रशासक रंजन कुमार दास ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि दर्शन के लिये भुगतान करके टिकट खरीदने वालों को दक्षिण द्वार से मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। एक अधिकारी ने बताया कि अगले दिन होने वाली प्रसिद्ध रथयात्रा के लिये मंदिर के कपाट उस दिन पूर्वाह्न 11 बजे बंद कर दिये जायेंगे।

प्रधानमंत्री ने ‘रज महोत्सव’ पर ओडिशावासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में मनाए जा रहे ‘रज महोत्सव’ के अवसर पर बृहस्पतिवार को प्रदेशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूरे ओडिशा राज्‍य में मनाए जा रहे रज महोत्सव पर बधाई। यह शुभ समय अपने साथ अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रचुरता प्रदान करे। चारों ओर खुशियां बरसें।’’

गौरतलब है कि ओडिशा में तीन दिनों तक मनाया जाने वाला रज महोत्सव एक अनूठा त्‍यौहार है। इसे नारी शक्ति के सम्मान का पर्व भी कहा जाता है। इसमें धरती मां की विशेष पूजा की जाती है। ऐसी मान्‍यता है कि इन तीन दिनों के दौरान भू देवी को मासिक धर्म आता है और चौथा दिन शुद्धिकरण स्‍नान होता है।

टॅग्स :रथ यात्राओड़िसाPuri Jagannath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग