शनिवार विशेष: शनिदेव सपने में इस स्वरूप में दिखे तो समझिए बरसने वाला है आप पर धन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 7, 2019 07:06 AM2019-09-07T07:06:37+5:302019-09-07T07:06:37+5:30

Shani Dev: शनि देव आप पर खुश हैं या नाराज, इसके संकेत कई बार सपने में भी मिल जाते हैं। हर जातक की कोशिश होती है कि शनि उनसे कभी नाराज न हों।

Shani Dev dream and its meaning as well as significance | शनिवार विशेष: शनिदेव सपने में इस स्वरूप में दिखे तो समझिए बरसने वाला है आप पर धन

शनिदेव की किसपर बरसती है कृपा, जानिए

Highlightsशनिदेव की कृपा दृष्टि और नाराजगी का पड़ता है हमारे जीवन पर असरशनि देव आप पर खुश हैं या नाराज, इसके संकेत कई बार सपने में भी मिलते हैं

सूर्य देव के पुत्र भगवान शनि का क्रोध और दया दोनों ही का व्यापक असर हमारे जीवन पर पड़ता है। नौ ग्रहों में शनि सातवें स्थान पर हैं। मान्यता है कि शनि का जन्म ज्येष्ठ की कृष्ण अमावस्या को हुआ था। हर जातक की कोशिश होती है कि शनि उनसे कभी नाराज न हों।

शनि देव आप पर खुश हैं या नाराज, इसके संकेत कई बार सपने में भी मिल जाते हैं। सपने में शनि देव अलग-अलग सवारियों पर नजर आते हैं, जिसके जरिये जान सकते हैं कि आप पर उनकी कितनी कृपा बरसने वाली है। आईए जानते हैं इस बारे में.....

जब भैंसे पर दिखे शनिदेव: शनिदेव रिश्ते में यमराज के भाई हैं। इसलिए शनि की एक सवारी भैंसा को भी माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार अगर किसी को सपने में भैंसे पर सवार शनि दिख जाएं तो एक मिला-जुला नतीजा आपको देखने को मिल सकता है। इसमें गम और खुशी दोनों शामिल हैं। 

जब भैंस पर दिखें शनिदेव
जब भैंस पर दिखें शनिदेव

जब मोर पर दिखे शनिदेव: मान्यता है कि सपने में शनिदेव अगर मोर पर सवार दिखें तो इसके मायने हैं कि शुभ फल प्राप्त होने वाला है। हर तरफ से आपको     मांगलिक खबरें मिलती है।

शनिदेव जब हाथी पर नजर आएं: शनि जब हाथ पर नजर आएं तो यह सबसे शुभ माना जाता है। अगर साढ़ेसाती के दौरान हाथी पर सवार शनि सपने में दिखें तो यह सबसे बड़ा सौभाग्य है। मान्यता है कि शनि जब हाथी पर आते हैं तो अपने साथ लक्ष्मी को भी लाते हैं। इसके मायने हुए कि आप पर धन की वर्ष होने वाली है। 

गिद्ध पर सवार हों जब शनि: अगर सपने में शनिदेव आपको गिद्ध पर सवार दिखे तो यह बड़ा अपशकुन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे शोक की खबरे सुनने को मिल सकती हैं। अगर शनि गिद्ध पर दिखें तो उन्हें खुश करने के प्रयत्न करने चाहिए। ऐसे ही गधे पर सवार जब शनि देव सपने में दिख जाएं तो इसे मारक योग का संकेत माना जाता है। ऐसे में तुरंत शांति के उपाय करने चाहिए। 

शनिदेव जब कौवे पर दिखें
शनिदेव जब कौवे पर दिखें

शनिदेव जब कौवे पर दिखें: शनिदेव का सपने में कौवे पर सवार होकर दिखना शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं कि इससे सुख, शांति छिन जाती है। साथ ही इससे घर में कलह बढ़ती है। व्यक्ति को समाज में अपमान भी उठाना पड़ सकता है। 

Web Title: Shani Dev dream and its meaning as well as significance

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे