लाइव न्यूज़ :

Sawan 2021: सावन में शनिदेव को कैसे करें खुश, किन राशियों पर साढ़े साती और शनि ढैय्या का है प्रकोप? जानें उपाय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2021 14:25 IST

Shani shanti upay: सावन में भगवान शिव की पूजा का बहुत महत्व है। इसी महीने में कुछ खास उपाय कर आप भगवान शनि को भी प्रसन्न कर सकते हैं। जानिए क्या हैं वे तरीके

Open in App
ठळक मुद्देसावन में भगवान शिव की पूजा करने से कष्ट होते हैं दूर, शनि ग्रह भी मजबूत होता है।मान्यता है कि शनिदेव भी भोलेशंकर की पूजा करते हैं, इसलिए शिव की पूजा से वे भी प्रसन्न होते हैंशनिदेव वर्तमान में मकर राशि में गोचर हैं, मिथुन और तुला राशि के जातकों पर है शनि ढैय्या।

Shani Upay, Puja Vidhi:सावन का महीना शुरू हो चुका है। हिंदू धर्म में इस माह का बहुत महत्व है। इस महीने में भगवान शंकर की पूजा करने की विशेष परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही शनि ग्रह भी मजबूत होता है।

शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है और ऐसा उन्हें भगवान शंकर ने ही बनाया। स्वयं शनिदेव भी भोलेशंकर की पूजा करते हैं। ऐसे में मान्यता है कि शंकर जी के भक्तों पर शनिदेव की कभी कुदृष्टि नहीं पड़ती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे पर आप शनि दोष से बच सकते हैं।

शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या का असर किन राशियों पर

शनिदेव वर्तमान में मकर राशि में गोचर हैं। वे मकर राशि में वक्री अवस्था में हैं। साथ ही मिथुन और तुला राशि के जातकों पर शनि ढैय्या चल रही है। जबकि धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि की साढ़े साती है।  ऐसे में सवाल है कि इन राशियों के लिए सावन में शनि को मजबूत करने के क्या-क्या उपाय हैं? आईए, हम आपको बताते हैं।

शिवलिंग पर चढ़ाएं जल: शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या के प्रकोप से बचने के लिए रोजना सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। जल चढ़ाने के बाद श्री रुद्राष्टम स्रोत का भी पाठ करें। ऐसा करने भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहेगी और तमाम कष्ट दूर होंगे।

शिवलिंग पर चढ़ाएं कच्चे चावल: सावन के महीने में हर शनिवार को शिवलिंग पर कच्चे चावल भी चढ़ाएं। साथ ही भगवान शिव पर शहद अर्पित करने से भी कष्टों से मुक्ति मिलती है। ये उपाय खास तौर पर शनिवार के दिन जरूर करना चाहिए।

काले तिल, कपड़ों का दान: सावन में शनिवार को चीटियों को गुड़ खिलाना चाहिए। पीपल के पेड़ में भी जल चढ़ाए। साथ ही शनिवार के दिन तिल, काले कपड़े, ताला, काले छाते, जूते आदि जरूरतमंदों को दान करने से लाभ मिलता है।

सरसो का तेल चढ़ाएं: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय सालों भर कर सकते हैं। हालांकि सावन में जरूर इसका पालन करें। शनिवार को शनिदेव के मंदिर जाकर सरसों का उन्हें तेल चढ़ाए और तिल के तेल का दीपक भी जलाएं। शनि देव के मंत्रों का जाप रुद्राक्ष की माला की मदद से करें। भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से भी लाभ मिलता है।

टॅग्स :सावनभगवान शिवशनि देवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स