लाइव न्यूज़ :

सावन 2020: सावन में शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, पूरी होगी मनोकामना

By गुणातीत ओझा | Updated: July 25, 2020 19:01 IST

इस मास में श्रवण नक्षत्र युक्त पूर्णिमा होती है इस कारण भी इसे श्रावण कहा जाता है। इसके माहात्म्य के श्रवण मात्र से यह सिद्धि प्रदान करने वाला है, इसलिए भी यह श्रावण संज्ञा वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देसावन भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना है।सावन माह में शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाने से विशेष फल मिलते हैं।

Sawan 2020: श्रावण हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह से प्रारंभ होने वाले वर्ष का पांचवा महीना जो ईस्वी कलेंडर के जुलाई या अगस्त माह में पड़ता है। इसे वर्षा ऋतु का महीना भी कहा जाता है क्यों कि इस समय भारत में काफी बारिश होती है।श्रावण मास शिवजी को विशेष प्रिय है। भोलेनाथ ने स्वयं कहा है-द्वादशस्वपि मासेषु श्रावणो मेऽतिवल्लभ: । श्रवणार्हं यन्माहात्म्यं तेनासौ श्रवणो मत: ।।श्रवणर्क्षं पौर्णमास्यां ततोऽपि श्रावण: स्मृत:। यस्य श्रवणमात्रेण सिद्धिद: श्रावणोऽप्यत: ।।अर्थात मासों में श्रावण मुझे अत्यंत प्रिय है। इसका माहात्म्य सुनने योग्य है अतः इसे श्रावण कहा जाता है। इस मास में श्रवण नक्षत्र युक्त पूर्णिमा होती है इस कारण भी इसे श्रावण कहा जाता है। इसके माहात्म्य के श्रवण मात्र से यह सिद्धि प्रदान करने वाला है, इसलिए भी यह श्रावण संज्ञा वाला है।

सावनभगवान शिव का सबसे प्रिय महीना है। शिवपुराण के अनुसार सावन माह में शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाने से विशेष फल मिलते हैं। आइये आपको बताते हैं शिवलिंग पर कौनसी चीज चढ़ाने से क्या फल मिलते हैं...

जल – ॐ नमः शिवाय मन्त्र का जप करते हुए शिवलिंग पर जल चढाने से हमारा स्वभाव शांत होता है। आचरण स्नेहमय होता है।

दूध – शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से उत्तम स्वास्थ्य मिलता है। शारीरिक शक्ति मिलती है।

बिल्व पत्र – शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढाने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

दही – दही चढाने से हमारा स्वभाव गंभीर होता है। कार्यों में सफलता और सुख मिलता है।

घी – शिवलिंग पर घी अर्पित करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और ताकत बढ़ती है।

शहद – शहद चढाने से हमारी वाणी में मिठास आती है।

इत्र – शिवलिंग को इत्र से स्नान करवाने से हमारे बुरे विचार नष्ट होते हैं। शांति मिलती है और विचार पवित्र होते हैं।

चंदन – शिवजी को चन्दन चढाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है। घर-परिवार और समाज में सम्मान प्राप्त होता है।

केशर – शिवलिंग पर केशर मिला हुआ जल चढाने से हमारे चेहरे की सुंदरता बढ़ती है।

भांग – शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से हमारे विकार और बुराइयां दूर होती हैं।

टॅग्स :सावनभगवान शिवधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य