लाइव न्यूज़ :

आज सावन का अंतिम सोमवार, बना है दुर्लभ योग, इस एक काम से शिव लगाएंगे बेड़ा पार

By गुलनीत कौर | Updated: August 20, 2018 09:03 IST

ज्योतिषियों के अनुसार सावन के अंतिम सोमवार को 'वैधृति' नामक खास ज्योतिषी योग बन रहा है। इसदिन शिव अराधना की जाए तो यह अत्यंत लाभकारी होती है।

Open in App

इस साल शिव के प्रिय महीने सावन में कुल चार सोमवार थे और आज सावन का अंतिम सोमवार है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सोमवार शिवजी का दिन माना जाता है, इसदिन उनकी पूजा-अर्चना करना अधिक फलदायी होता है। और जब सावन के महीने का सोमवार हो तो इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। 26 जून को पूर्णिमा तिथि के साथ सावन माह की समाप्ति हो जाएगी। उससे पहले यदि शिव कृपा चाहते हैं तो सावन के सी अंतिम सोमवार पर शिव को प्रसन्न करने के उपाय अवश्य कर लें। 

ज्योतिषियों के अनुसार आज यानी सावन के अंतिम सोमवार को 'वैधृति' नामक खास ज्योतिषी योग बन रहा है। इस योग को ज्योतिष की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं माना जाना जाता है लेकिन यदि इसदिन शिव अराधना की जाए तो यह अत्यंत लाभकारी होती है।

शिवजी का पसंदीदा फल धतूरा गंजेपन, बवासीर, जोड़ों के दर्द सहित इन 6 रोगों का करता है नाश

सावन के अंतिम सोमवार में सुबह से लेकर शाम ढलने से पहले के बीच किसी भी समय शिव अभिषेक करें। आप चाहें तो शुद्ध जल से शिव अभिषेक कर सकते हैं या फिर कामना के अनुसार भी इस विधि को संपन्न किया जा सकता है। आगे जानिए किस चीज से शिव अभिषेक करने से किस फल की प्रति होती है:

- जल धारा से शिव अभिषेक करने से भविष्य में सुधार आता है- आर्थिक संकट दूर करने के लिए गन्ने के रस से शिव अभिषेक करना चाहिए- पति-पत्नी के बीच अनबन हो या संतान प्राप्ति की कामना रखते हों तो गाय के दूध से शिव अभिषेक करना चाहिए- पाप मुक्ति के लिए शहद से शिव अभिषेक करना चाहिए- शत्रुओं से पीछा छुड़ाना हो तो सरसों के तेल से शिव अभिषेक करना चाहिए- किसी तीर्थ स्थल के जल से शिव अभिषेक करने से मोख की प्राप्ति होती है- घी से शिव अभिषेक करने से रोग दूर होते हैं

टॅग्स :सावनभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल