सावन 2018: आज से आरम्भ करें शिव के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, 30 दिन में पूरी होगी हर मुराद

By गुलनीत कौर | Published: July 28, 2018 08:25 AM2018-07-28T08:25:25+5:302018-07-28T15:51:14+5:30

यहां हम आपको शिव के 9 शक्तिशाली मंत्र बता रहे हैं जिनके जाप से आपके मन की हर इच्छा को भोलेबाबा पूर्ण कर सकते हैं।

Sawan 2018: 9 powerful shiva mantras to fulfill your wishes this sawan month | सावन 2018: आज से आरम्भ करें शिव के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, 30 दिन में पूरी होगी हर मुराद

सावन 2018

28 जुलाई 2018 से आरम्भ हो रहे भगवान भोलेनाथ के पवित्र महीने 'श्रावण' का सभी में उत्साह है। वर्षों बाद इस बार श्रावण का यह महीना कुल 30 दिनों के साथ आया है। महीने में 4 सोमवार होंगे। यह महीना 28 जुलाई दिन शनिवार से शुरू होगा और 26 अगस्त दिन रविवार को समाप्त होगा। 28 जुलाई को सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर सूर्योदय के साथ ही श्रावण मास का शुभारम्भ हो जाएगा। 

शिव भक्त इस पावन महीने में भोलेबाबा को प्रसन्न करने के अनेकों उपाय करते हैं। कई लोग श्रावण के पूरे महीने रोज सुबह उठकर शिव पूजा करते हैं। कुछ लोग हर सोमवार करते हैं। इसके अलावा शिव को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रीय एवं ज्योतिष उपाय भी किए जाते हैं। लेकिन अगर आप इनमें से कुछ भी ना कर सकें तो सावन के 30 दिनों तक रोजाना किसी भी समय शिव मंत्र का जाप करें। यहां हम आपको शिव के 9 शक्तिशाली मंत्र बता रहे हैं जिनके जाप से आपके मन की हर इच्छा को भोलेबाबा पूर्ण कर सकते हैं।

1. नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय
 नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥

2. मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय
मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे म काराय नम: शिवाय:॥

यह भी पढ़ें: श्रावण मास में बन रहा दुर्लभ योग, पाना चाहते हैं शिव कृपा तो भूलकर भी ना करें ये 10 काम

3. शिवाय गौरी वदनाब्जवृंद सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय
श्री नीलकंठाय वृषभद्धजाय तस्मै शि काराय नम: शिवाय:॥

4. अवन्तिकायां विहितावतारं मुक्तिप्रदानाय च सज्जनानाम्।
अकालमृत्यो: परिरक्षणार्थं वन्दे महाकालमहासुरेशम्।।

5. ॐ वरुणस्योत्तम्भनमसि वरुणस्य सकम्भ सर्ज्जनीस्थो |
वरुणस्य ऋतसदन्यसि वरुणस्य ऋतसदनमसि वरुणस्य ऋतसदनमासीद् ||

6. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनानत् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

7.ॐ नमः आराधे चात्रिराय च नमः शीघ्रयाय च शीभ्याय च |
नमः ऊर्म्याय चावस्वन्याय च नमो नादेयाय च द्वीप्याय च ||

8. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनानत् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

9. जय शम्भो विभो अघोरेश्वर स्वयंभे जय शंकर।
जयेश्वर जयेशान जय जय सर्वज्ञ कामदं।।

इस बार सावन के 30 दिनों में रोजाना इन 9 में से किसी एक शक्तिशाली मंत्र का जाप करें। भगवान भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहेगी।

English summary :
Sawan the holy month of Lord Shiva also known as Bholenath, begins from July 28, 2018. After many years this month of Shraavana has come with a total of 30 days. The Shravan month will have 4 Mondays. This month will begin on the 28th of July Saturday i.e. from today and will end on Sunday, August 26th, on Raksha Bandhan. On this special holy month of Sawan here are some powerful Lord Shiva Mantras that will fulfill your dreams.


Web Title: Sawan 2018: 9 powerful shiva mantras to fulfill your wishes this sawan month

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे