लाइव न्यूज़ :

2022 में बनना है अमीर, तो घर में रखें ये खास 5 वस्तुएं; रखते ही होने लगेगी धन की बारिश

By आजाद खान | Updated: December 26, 2021 11:02 IST

पेश है नए साल में धन बढ़ाने के जबरदस्त उपाय जिसे अपनाकर आप धनी बन सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअगर आपको नए साल पर अपना धन बढ़ाना है तो इन चीजों की आदत डाल लें।इन उपाय को करने से मां लक्ष्मी खुश होती है और धन की बारिश करती है।इससे आपको सुख-समृद्धि भी मिलती है।

जरा हटके: नए साल के आने में अब केवल पांच दिन ही बाकी है। कोरोना के चलते इस साल सभी को पैसों की खूब दिक्कत हुई है। इस लिए लोगों की यह इच्छा होती है कि वह आने वाले नए साल में खुशहाल और पैसे से मालामाल रहे। ऐसे में हम ऐसा क्या करें जिससे इस नए साल में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और धन की बारिश हो। तो आइए आज हम जानने की कोशिश करते है कि ऐसा क्या हम अपने तिजोरी या पैसे रखने के जगह रखें जिससे हम पर मां लक्ष्मी इस नए साल में मेहरबान रहे और धन की बारिश करते रहे।

कौड़ी और केसर तिजोरी के पास रखने से होगी धन की बारिश

ऐसा कहा जाता है कि जो शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में 5 कौड़ी और थोड़ी-सी केसर को रखेगा उसके यहां धन की बारिश होगी। इस कौड़ी और केसर को चांदी के सिक्के के साथ बांधकर रखने की सलाह दी जाती है। वहीं इसके साथ आप थोड़ी हल्दी की गांठें भी रख सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती है।

भोजपत्र और लाल चंदन के इस्तेमाल से मिलता है धन

यह भी कहा जाता है कि अगर कोई लाल चंदन को पानी में घोलकर बिना टूटे हुए भोजपत्र पर मोर पंख से ‘श्रीं’ लिखे और उसे तिजोरी में रखे तो उस पर धन से मालामाल हो जाएगा। लोगों का मानना है कि ऐसा करने वालों के पैसे भी बढ़ जाते हैं। 

तिजोरी में इसे जरूर रखें

कहा जाता है कि जो ऐश्वर्य वृद्धि यंत्र या धनदा यंत्र की को तिजोरी या धन वाले जगह पर रखता है, उसके यहां धन की कमी नहीं होती है। जानकारों का यह भी कहना है कि दोनों में से कोई भी एक यंत्र को विधिवत पूजन के बाद अगर पैसे वाले जगह पर रखा जाए तो इससे अपके पैसों में बढ़ौत्तरी होगी और धन कभी कम नहीं होगा।

पैसे वाले जगह या तिजोरी में दक्षिणावर्ती शंख का होना अच्छा बात

आम लोगों का यह मत है कि अपने तिजोरी या पैसे वाले जगहों पर अगर कोई दक्षिणावर्ती शंख रखता है तो उस पर देवी लक्ष्मी आकर्षित होती हैं और धन से जुड़ी तमाम समस्यायों का समाधान खुद करती है। आपको बता दें कि अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो इसमें भी दक्षिणावर्ती शंख आपका मदद करता है और बुरी नजर से आपके घर को बचाए रखता है।

तिजोरी में पूजा की सुपारी रखने की आदत डालें

पूजा पाठ से जुड़े लोगों का मानना है कि पूजा की सुपारी गौरी-गणेश का रूप होता है, ऐसे में इस सुपारी को अपने धन या तिजोरी में रखने से वहां मां लक्ष्मी आती है और अपनी कृपा करती है। 

टॅग्स :पूजा पाठमां लक्ष्मीगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBasant Panchami 2026: नवचेतना और नवसृजन का पर्व है बसंत पंचमी

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल