रामायण: मरते-मरते रावण ने लक्ष्मण जी को दी थी ये 3 सीख, कहा था- इस चीज में कभी नहीं करनी चाहिए देर
By मेघना वर्मा | Updated: May 3, 2020 11:13 IST2020-05-03T11:13:49+5:302020-05-03T11:13:49+5:30
रामायण के प्रसंगों को देखकर उनको अपने जीवन में अपनाने से भी लोगों को सुख की प्राप्ति होती है।

रामायण: मरते-मरते रावण ने लक्ष्मण जी को दी थी ये 3 सीख, कहा था- इस चीज में कभी नहीं करनी चाहिए देर
लॉकडाउन के बीच शुरू हुए रामानंद सागर के रामायण ने कीर्तीमान स्थापित कर लिया है। एक दिन में ना सिर्फ सबसे ज्यादा व्यूवरशिफ वाला शो बन गया है बल्कि रामायण को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। बुराई पर अच्छाई की जीत की इस कहानी को लोगों ने देखना पसंद किया।
रामायण के प्रसंगों को देखकर उनको अपने जीवन में अपनाने से भी लोगों को सुख की प्राप्ति होती है। वहीं रामायण में रावण को लेकर भी कई प्रसंग मिलते हैं। उन्हीं में से एक है जब रावण मृत्यु की शैय्या पर लेटा था तो उनसे प्रभु श्रीराम के अनुज लक्ष्मण को कुछ बातों की सीख दी थी।
आइए आपको बताते हैं क्या थी वो सीख और आज भी आपको उनपर अमल क्यों करना चाहिए-
1. शुभ कार्य में कोई देरी नहीं
रावण ने लक्ष्मण जी को ये शिक्षा दी कि कभी भी किसी भी काम के लिए देरी नहीं करनी चाहिए। जैसे ही किसी शुभ कार्य का विचार मन में आए उसे उसी समय या वक्त रहते पूरा कर लेना चाहिए।
2. शत्रु छोटा नहीं
रावण ने लक्ष्मण जी को दूसरी सीख दी थी कि कभी भी अपने किसी शत्रु को छोटा नहीं समझना चाहिए। कोई किसी से कम नहीं है। रावण ने इस बात को स्वीकार किया था कि उसने श्री राम की वानर सेना और भालू सेना को छोटा समझा था।
3. कभी किसी को ना बताओं राज
महाज्ञानी रावण ने लक्ष्मण को तीसरा ज्ञान यह दिया कि अपने रहस्य कभी किसी को नहीं बताने चाहिए। रावण ने लक्ष्मण से कहा कि मेरे मृत्यु से जुड़ा रहस्य यदि में किसी को नहीं बताता तो आज मेरी मृत्यु नहीं होती।

