लाइव न्यूज़ :

Ramadan 2020: जब मोहम्मद साहब को मिला था पवित्र कुरान का ज्ञान, कुछ ऐसे शुरू हुई थी रमजान मनाने की परंपरा-पढ़ें यहां

By मेघना वर्मा | Updated: April 20, 2020 09:35 IST

रमजान में बुरी आदतों से भी दूर रहा जाता है। मुसलमान लोग, रमजान के महीने में अल्लाह को उनकी नेमत के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरमजान के पाक महीने में मुसलिम समुदाय बहुत सावधानी से रोज रखता है। चांद दिखने के साथ ही रमजान का पवित्र महीना शुरू हो जाएगा।

इस्लाम धर्म में रमजान का महीना सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस्लाम कैलेंडर के अनुसार हर साल नौवां महीना, रमजान का महीना होता है। इस रमजान के महीने में मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं। जिसे बेहद कठिन माना जाता है। इस रोजे के दौरान सूर्योदय से लेकर सर्यास्त तक कुछ भी खाने-पीने की मनाही होती है। 

रमजान में बुरी आदतों से भी दूर रहा जाता है। मुसलमान लोग, रमजान के महीने में अल्लाह को उनकी नेमत के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। महीने भर रोजे के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद उल फितर मनाया जाता है। रमजान के इस पाक महीने की शुरुआत कब और कैसे हुई, क्या है इसका इतिहास आइए हम बताते हैं आपको-

जब मोहम्मद साहब को हुआ पवित्र कुरान का ज्ञान

माना जाता है कि साल 610 में मोहम्मद साहब को लेयलत उल-कद्र के मौके पर पवित्र कुराना शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ। तभी से रमजान को मनाने की परंपरा शुरू हुई। उसी वक्त से मुसलिम समुदाय के लिए ये रमजान का महीना पाक महीना कहा जाने लगा। इस पवित्र महीने में मुसलमानों को कुछ खास सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। 

ना आए मन में गलत विचार

रमजान के पाक महीने में मुसलिम समुदाय बहुत सावधानी से रोज रखता है। भूखे-प्यासे रहने के साथ मन में बुरे विचारों को ना आने देने के लिए भी कहा जाता है। रमजान में मुसलमान को किसी की बदनामी करने, लालच करने, झूठ बोलने और झूठी कसम खाने से भी बचना चाहिए। 

माना जा रहा है कि इस बार रमजान का ये पाक महीना 23/24 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। चांद दिखने के साथ ही रमजान का पवित्र महीना शुरू हो जाएगा। इस्लामिक मान्यता के अनुसार जिस दिन भी चांद दिखता है उसके अगले दिन से रमजान का पवित्र महीना शुरू होता है। 

टॅग्स :रमजान
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

पूजा पाठRamadan 2026: मक्का-मदीना में 'ऐतिकाफ़' लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

पूजा पाठRamadan 2026: भारत की इन ऐतिहासिक मस्जिदों में महसूस करें इबादत का सुकून, रमजान के मौके पर जरूर करें दीदार

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल