लाइव न्यूज़ :

Raksha Bandhan 2024: इस साल रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

By रुस्तम राणा | Updated: August 5, 2024 14:20 IST

इस साल यह त्योहार 19 अगस्त 2024, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार स्वरूप कुछ न कुछ भेंट करते हैं। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहने वाला है। 

Open in App

Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन भारत का एक बड़ा त्योहार है। इसे राखी के नाम से भी जाना जाता है, जो मुख्य रूप से भाई-बहन के बीच प्रेम-समर्पण और विश्वास को दर्शाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, रक्षा बंधन सावन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 19 अगस्त 2024, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार स्वरूप कुछ न कुछ भेंट करते हैं। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहने वाला है। 

रक्षा बंधन 2024 शुभ मुहूर्त और भद्राकाल का समय

पंचांग के अनुसार, साल 2024 में सावन पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को (18 अगस्त को देर रात) 03 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगी और 19 अगस्त को ही देर रात 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दिन 01:30 से शुरू होकर रात 09:07 तक रहने वाला हैं। रक्षाबंधन के दिन भद्रा सुबह 05:53 से लेकर दोपहर 01:30 तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। 

रक्षा बंधन पर शुभ योग

साल 2024 में रक्षाबंधन के दिन एक साथ कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन शोभन योग का निर्माण हो रहा है। शोभन योग 20 अगस्त को देर रात 12 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। दोनों योग का निर्माण प्रातः काल 05 बजकर 53 मिनट पर होगा और समापन सुबह 08 बजकर 10 मिनट पर होगा। बहनें शोभन योग में अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।

भद्रा काल में राखी नहीं बांधने का कारण

रक्षा बंधन पर भद्रा काल का विशेष ध्यान रखा जाता है। भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि लंका पति रावण की बहन ने उसे भद्रा काल में ही राखी बांधी थी और रावण युद्ध में मारा गया था, इसलिए भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए।  

टॅग्स :रक्षाबन्धनहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग