लाइव न्यूज़ :

Raksha Bandhan 2024 Date: इस साल रक्षाबंधन कब है, जानें तिथि और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

By रुस्तम राणा | Updated: July 9, 2024 14:35 IST

सनातन परंपरा में रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधती हैं और माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारती हैं। अंत में मिठाई खिलाकर वह इस दिन अपने भाई के लिए सुखी जीवन और दीर्घायु की कामना करती हैं।

Open in App

Raksha Bandhan 2024 Date: रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। सनातन परंपरा में यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधती हैं और माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारती हैं। अंत में मिठाई खिलाकर वह इस दिन अपने भाई के लिए सुखी जीवन और दीर्घायु की कामना करती हैं। राखी, एक प्रकार का रक्षा सूत्र होता है। बदले में भाई अपनी बहन को गिफ्ट अथवा रुपये-पैसे भेंट करते हैं। आइए जानते हैं इस बार रक्षाबंधन का त्योहार किस तारीख को मनाया जाएगा

रक्षाबंधन 2024 कब है ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024, सोमवार को तड़के 03:04 बजे से प्रारंभ होगी, जो देर रात को 11:55 बजे तक रहेगी। मुहूर्त शास्त्र के अनुसार, कोई भी त्योहार उदयातिथि के हिसाब से मनाया जाता है इसलिए इस बार रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। 

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 

रक्षाबन्धन का शुभ मुहुर्त दोपहर  01:30 बजे से रात्रि 09:08 बजे तक है। यह अवधि 07 घण्टे 38 मिनट्स की रहेगी। रक्षा बन्धन के लिये अपराह्न का मुहूर्त 01:43 बजे से 04:20 बजे का है। यह अवधि 02 घण्टे 37 मिनट्स की रहने वाली है। रक्षा बन्धन के लिये प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 06:56 बजे से रात 09:08 बजे तक है। 

रक्षाबंधन में भद्राकाल

रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय - दोपहर 01:30 बजेरक्षा बन्धन भद्रा पूँछ - सुबह 09:51 बजे से सुबह 10:53 बजे तकरक्षा बन्धन भद्रा मुख - सुबह 10:53 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक

रक्षाबंधन पर आरती की थाली ऐसे करें तैयार

रक्षाबंधन पर थाली में चंदन जरूर रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंदन को बेहद पवित्र माना गया है। चंदन के साथ ही थाली में रोली, अक्षत्, दही आदि भी रखें। रोली अक्षत् के तिलक से नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर थाली में दीपक जरूर जलाएं। इससे भाई बहन का प्रेम पवित्र बना रहता है। इसके अलावा मुंह मीठा कराने के लिए थाली में मिठाई का होना भी जरूरी है।

रक्षाबंध का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि सबसे पहले देवी लक्ष्मी ने राजा बली को राखी बांधकर अपना भाई बना लिया था। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई इस रक्षा सूत्र का धर्म निभाते हुए बहन की रक्षा का संकल्‍प लेते हैं।

टॅग्स :रक्षाबन्धनहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल