लाइव न्यूज़ :

Premanand Maharaj: संत प्रेमानंद की रात्रिकाल पदयात्रा 10 से 14 मार्च तक बंद, भक्तों से की अपील; कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2025 11:37 IST

Premanand Maharaj:प्रेमानंद महाराज, जिन्हें गोविंद शरण जी महाराज के नाम से भी जाना जाता है, उनकी यात्रा कुछ दिनों के लिए रोक दी गई है

Open in App

Premanand Maharaj: लोगों के बीच जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज के देश-विदेश में अनुयायी है। वह वृंदावन में रहते हैं और हर रात पदयात्रा निकालते हैं जिसमें उनके भक्त शामिल होते है। मगर अब से कुछ दिनों के लिए उनके भक्त उनके दर्शन नहीं पाएंगे। दरअसल, उन्होंने पदयात्रा पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी है। प्रेमानंद महाराज की तरफ से इसे लेकर सूचना जारी की गई है जिसमें भक्तों से खास अपील की गई है। 

गौरतलब है कि यह फैसला होली के त्योहार को देखते हुए लिया गया है। 14 मार्च को पूरे देश में रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा और मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मभूमि में होली और धूमधाम से मनाई जाती है। 

मथुरा, वृंदावन में होली के दिन से एक हफ्ते पहले से होली महोत्सव शुरू हो गया है जिसमें लाखों लोगों की भीड़ आ रही है। यही वजह है कि प्रेमानंद महाराज ने 10 तारीख से लेकर 14 तक अपनी यात्रा को रोक दिया है। 

श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन की ओर से सूचना में लिखा गया, “आप सभी प्रियजनों को सूचित किया जाता है कि होली के पावन पर्व के चलते और पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए दिनांक 10 मार्च से 14 मार्च 2025, रात 02:00 बजे से पूज्य महाराज जी की पदयात्रा नहीं निकलेगी। आप सभी प्रियजनों से प्रार्थना है कि अगर आप दर्शन के लिए आ रहे हैं तो इन दिनों में दर्शन के लिए ना आएं।"

टॅग्स :Vrindavanहोलीभगवान कृष्णLord Krishna
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बांके बिहारी मंदिर में VVIP रिंग सेरेमनी! श्रद्धालु लाइन में, कपल अंदर

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

भारतVIDEO: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन से अभिभूत हुईं महामहिम

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य