लाइव न्यूज़ :

Pradosh Vrat 2021 List: इस साल प्रदोष व्रत कब-कब है, देखें जनवरी से लेकर दिसंबर तक की पूरी लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: January 8, 2021 11:37 IST

Pradosh Vrat 2021 List: मान्यताओं के अनुसार हर महीने में दो प्रदोष व्रत होते हैं। ये भगवान शिव की पूजा का दिन होता है और इसलिए इसका हिंदू धर्म में काफी महत्व भी है। इस साल कब-कब प्रदोष व्रत हैं, यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2021 का पहला प्रदोष व्रत 10 जनवरी को है, शुभ मुहूर्त रविवार की शाम 4 बजकर 52 मिनट सेभगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है प्रदोष व्रत में, हर महीने में दो प्रदोष व्रतहर महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है प्रदोष व्रत

Pradosh Vrat 2021: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का काफी महत्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। एकादशी की तरह प्रदोष व्रत भी हर महीने में दो बार आता है। हिंदी कैलेंडर और पंचांग के अनुसार हर महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि विधि-विधान से प्रदोष व्रत करने से सभी कष्ट दूर होते हैं।

Pradosh Vrat: 2021 का पहला प्रदोष व्रत कब है?

इस साल यानी 2021 का पहला प्रदोष व्रत 10 जनवरी 2021 (रविवार) को रखा जाएगा। चूकी प्रदोष व्रत की पूजा मुख्य तौर पर शाम में की जाती है। ऐसे में इस बार प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त रविवार की शाम 4 बजकर 52 मिनट से शुरू होगा। व्रत का पारण भक्त 11 जनवरी यानी अगले दिन कर सकेंगे।

प्रदोष को लेकर मान्यता ये है कि भगवान शिव महाकाल स्वरूप में प्रदोष काल में ही कैलाश पर्वत पर तांडव नृत्य करते हैं और देवी-देवता उनकी स्तुति करते हैं। इसलिए इस व्रत का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाती है।

Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत पूजा विधि

प्रदोष व्रत करने वालों को इस दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए। इस दिन उपवास रखें। सुबह स्नान आदि कर भगवान शिव की पूजा की तैयारी शुरू करें। पूजा के लिए भगवान शिव के मंदिर जा सकते हैं। अगर ऐसा संभव नहीं हो तो घर पर ही पूजा करें।

शाम को सूर्य अस्त होने से पहले एक बार फिर स्नान आदि करें। इसके बाद सफेद रंग के कपड़े ही पहने। एक थाल में मिट्टी से शिवलिंग बनाये और विधिवत पूजा करने के बाद उनका विसर्जन करें। भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। साथ ही पूजा में बेल पत्र, धतुरा, फूल, मिठाई, फल आदि जरूर शामिल करें।

Pradosh Vrat: साल 2021 में कब-कब है प्रदोष व्रत

साल का पहला प्रदोष व्रत 10 जनवरी को है। इसके बाद 26 जनवरी यानी गुरुवार को दूसरा प्रदोष व्रत होगा। ऐसे ही फरवरी में भी 9 और 24 तारीख को प्रदोष व्रत होंगे।

साल के सभी 12 महीनों में कब-कब प्रदोष व्रत होंगे, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें। वैसे, तिथियों के अनुसार इसमें कुछ बदलाव संभव है, इसलिए अपने जानकार महंत से भी राय जरूर लें।

प्रदोष व्रत (महीना)तारीख
जनवरी10 और 26 जनवरी
फरवरी9 और 24 फरवरी
मार्च10 और 26 तारीख
अप्रैल9 और 24 तारीख
मई8 और 24 तारीख
जून7 और 22 जून
जुलाई7 और 21 जुलाई
अगस्त5 और 20 अगस्त
सितंबर4 और 18 सितंबर
अक्टूबर4 और 17 अक्टूबर
नवंबर2 और 16 नवंबर
दिसंबर2 और 31 दिसंबर
टॅग्स :प्रदोष व्रतभगवान शिवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य