लाइव न्यूज़ :

Pradeep Mishra Controversy: कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने बरसाना में लाडली मंदिर की प्रमुख श्रीजी राधा रानी से माफी मांगी, आखिर क्या दिया बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2024 20:09 IST

Pradeep Mishra Controversy: बरसाना में एक पंचायत में बृजभूमि के संतों ने घोषणा की थी कि भागवताचार्य प्रदीप मिश्रा ने अगर बरसाना के लाडली मंदिर में राधा रानी से क्षमा नहीं मांगी तो उन्हें ब्रजभूमि में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देPradeep Mishra Controversy: अब मिश्रा का विरोध करने का अध्याय बंद हो गया है।Pradeep Mishra Controversy: मैंने राधा रानी और ब्रजवासियों से क्षमा मांगी है।Pradeep Mishra Controversy: माफी मांगने या कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी थी।

Pradeep Mishra Controversy: आध्यात्मिक कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने शनिवार को मथुरा जिले के बरसाना में लाडली मंदिर की प्रमुख श्रीजी राधा रानी से दंडवत होकर माफी मांगी । गोवर्धन के मुकुट मुखारविंद मंदिर के पूर्व रिसीवर रमाकांत गोस्वामी यह जानकारी दी। मथुरा के पालनहारे श्री कृष्ण और श्रीजी राधा रानी को लेकर विवादित बयान देने वाले कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा कहे गये अपशब्द पर शुरू हुए विरोध के बाद आज मिश्रा मथुरा पहुंचे जहां उन्होंने बरसाना बाली श्रीजी के मंदिर में पहुंचकर श्रीजी राधा रानी से दंडवत होकर नाक रगड़ते हुए माफी मांगी । राधा रानी पर प्रदीप मिश्रा की टिप्पणी ने बरसाना में संतों को नाराज कर दिया था, जिन्होंने उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगने या कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी थी।

गोवर्धन के मुकुट मुखारविंद मंदिर के पूर्व रिसीवर और बरसाना की 'संत पंचायत' के संयोजक रमाकांत गोस्वामी ने कहा, "प्रदीप मिश्रा ने लाडली मंदिर की प्रमुख देवी राधा रानी से दंडवत मुद्रा में क्षमा मांगी।" गोस्वामी ने कहा, "अब मिश्रा का विरोध करने का अध्याय बंद हो गया है।"

मंदिर के अंदर भक्तों के एक बड़े वर्ग और पुलिस की मौजूदगी में एक भक्त के रूप में क्षमा मांगने के बाद, मिश्रा ने कहा कि वह देवी राधा रानी द्वारा बुलाए जाने पर यहां आए थे। कोसी कलां में एक प्रवचन में राधा रानी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रदीप मिश्रा ने कहा, "मैंने राधा रानी और ब्रजवासियों से क्षमा मांगी है।"

तीन दिन पहले बरसाना में एक पंचायत में बृजभूमि के संतों ने घोषणा की थी कि भागवताचार्य प्रदीप मिश्रा ने अगर बरसाना के लाडली मंदिर में राधा रानी से क्षमा नहीं मांगी तो उन्हें ब्रजभूमि में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। यह माफी मांगे जाने पर प्रदीप मिश्रा का विरोध कर रहे हिंदूवादी नेताओं सहित धार्मिक और कथा वाचकों में काफी खुशी है क्योंकि इससे उनकी ओर श्रीजी की जीत हुई है ।

टॅग्स :मथुराउत्तम नगर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग