लाइव न्यूज़ :

Paush Purnima 2021: जानें कब है पौष पूर्णिमा, इस दिन ही शुरू होगा कल्पवास

By अनुराग आनंद | Updated: January 23, 2021 09:48 IST

पौष माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले पूर्णिमा को ही हम पौष पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। जानें इस दिन का महत्व व कब और कितने बजे पूर्णिमा लगेगी।

Open in App
ठळक मुद्देइस दिन का हिंदू पंचांग के मुताबिक काफी महत्व है। इस दिन स्नान-दान करने के बाद सूर्य देव को जल देने से काफी लाभ मिलता है।

नई दिल्ली: हिंदू धर्म के लोगों के लिए पौष माह के पूर्णिमा का बेहद खास महत्व है। कई लोग तो इस दिन का इंजजार साल भर करते हैं। इसके पीछे कई धार्मिक वजह है। 

इस साल पौष पूर्णिमा अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, 28 जनवरी को है। बता दें कि पौष माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले पूर्णिमा को ही हम पौष पूर्णिमा के नाम से जानते हैं।

जानें 28 जनवरी के किस समय पूर्णिमा लगेगी 

इस साल मिल रहे जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी 2021 को गुरुवार के दिन ही पौष पूर्णिमा का लगना तय है। इस बात की संभावना है कि 28 जनवरी को 1 बजकर 18 मिनट अर्ध रात्री में पौष पूर्णिमी लगेगी। यह पूर्णिमा 29 जनवरी शुक्रवार की रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी।

इस दिन का क्या खास महत्व है?

इस दिन का हिंदू पंचांग के मुताबिक काफी महत्व है। इस दिन ही भगवती दुर्गा के शाकम्भरी स्वरूप का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को शाकम्भरी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन स्नान-दान करने के बाद सूर्य देव को जल देने से काफी लाभ मिलता है, ऐसी लोगों की धारणा है। लोगों का मानना है कि पौष पूर्णिमा पर स्नान-दान से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कल्पवास क्या है और यह कब से शुरू है?

आपके लिए यह जानना जरूरी है कि पौष पूर्णिमा के दिन यानी 28 जनवरी की रात से ही कल्पवास शुरू हो जाता है। कल्पवास में पूजा पाठ करने वाले लोग पौष पूर्णिमा से एक-दो दिन पहले संगम किनारे पहुंच जाते हैं। ये लोग संगम किनारे पर की तपस्या शुरू करते हैं। माघ मेले का दूसरा स्नान पौष पूर्णिमा पर होगा। कल्पवासी माघ मेले के सभी प्रमुख स्नानों पर स्नान-दान करते हैं। माघी पूर्णिमा के दिन कल्पवास का समापन होता है। 

टॅग्स :पूर्णिमामाघ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBuddha Purnima 2026: आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर करें यह आसान उपाय, बिना एक रुपया खर्च कर लाखों का कर लेंगे मुनाफा

पूजा पाठजीभ एक तेज चाकू की तरह बिना खून निकाले ही मार देता?, भगवान बुद्ध के 15 अनमोल विचार

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल