लाइव न्यूज़ :

Parivartini Ekadashi 2024: कब है परिवर्तनी एकादशी व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: September 9, 2024 14:10 IST

Parivartini Ekadashi 2024: इस साल 14 सितंबर शनिवार को परिवर्तनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान विष्णु जी चतुर्मास की निद्रासन के बीच अपनी करवट बदलते हैं, जो एक तरह का परिवर्तन होता है। इसी कारण से इसे परिवर्तनी एकादशी कहा जाता है।

Open in App

Parivartini Ekadashi 2024 Date and Shubh Muhurat Timing: परिवर्तनी एकादशी व्रत भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इसे जलझूलनी एकादशी और पद्मा एकादशी भी कहा जाता है। इस साल 14 सितंबर शनिवार को परिवर्तनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान विष्णु जी चतुर्मास की निद्रासन के बीच अपनी करवट बदलते हैं, जो एक तरह का परिवर्तन होता है। इसी कारण से इसे परिवर्तनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से हर तरह के पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

परिवर्तनी एकादशी का शुभ मुहूर्त 2024

एकादशी तिथि प्रारंभ - 13 सितंबर, शुक्रवार को रात 10 बजकर 40 मिनट पर एकादशी तिथि का समापन - 14 सितंबर, शनिवार को रात 08 बजकर 41 मिनट पर एकादशी के दिन पूजा का मुहूर्त- प्रातः 07:38 से प्रातः 09:11 तक रहेगाव्रत पारण का समय - 15 सितंबर, रविवार को सुबह 06 बजकर 06 मिनट से सुबह 08 बजकर 34 मिनट तक

परिवर्तनी एकादशी व्रत विधि

परिवर्तन एकादशी तिथि के दिन सुबह जल्दी उठें, साफ-सफाई कर स्नान ध्यान करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें। अब भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। फलों एवं फूलों से विष्णुजी की भक्तिपूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। दिन में निराहार व्रत का पालन करें। इस व्रत में रात्रि जागरण करें। द्वादशी तिथि के दिन प्रातः ब्राह्मण को भोजन कराएं व दान-दक्षिणा दें।

परिवर्तनी एकादशी महत्व

पौराणिक शास्त्रों के अनुसार, एकादशी का व्रत भगवान विष्णु जी को समर्पित है। भादो शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली परिवर्तनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है। मान्यता है कि परिवर्तनी एकादशी के भगवान विष्णु जी के वामन अवतार की पूजा करने मात्र से व्रती को वाजपेय यज्ञ के समान फल मिलता है। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से ब्रह्मा-विष्णु सहित तीनों लोकों के देवता के पूजन का फल मिलता है।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल