लाइव न्यूज़ :

Good Friday के दिन केरल के इस चर्च में लगा है ताला, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

By मेघना वर्मा | Updated: April 10, 2020 09:10 IST

Good Friday के तीन दिन बाद यानी संडे को ईस्टर संडे मनाया जाता है। मान्यता है कि गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद ईसा मसीह फिर जिंदा हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देईसा मसीह को ईश्वर का बेटा माना गया था। ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाने के लिए उनके विरोधी उन्हें गुलगुता नामक स्थान पर ले गए।

क्रिश्चन समुदाय के सबसे पवित्र त्योहार गुड फ्राइडे पर भी कोरोना वायरस का असर देखने को मिला है। इस साल 10 अप्रैल को मनाए जाने वाले इस गुड फ्राइडे पर लोग घरों में रहकर ही प्रार्थना करेंगे। केरल में गुड फ्राइडे के मौके पर भी चर्चों को नहीं खोला गया। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के एक ट्विट के मुताबिक केरल के तिरूवंतपुरम के फेमस चर्च सेंट जोसेफ मेट्रोपॉलिटन कैथ्रेडल चर्च के बाहर एक नोटिस लगाया गया जिसमें अपील की गई कि गुड फ्राइडे के दिन सभी घरों पर रहें। मास गैदरिंग या भीड़ एक साथ एक जगह पर इकट्ठा ना हो इसलिए इस फैसले को लिया गया है। 

कोरोना वायरस की वजह से देशभर के गिरजाघरों पर आज ताला लगा हुआ है। गुड फ्राइडे दुख और शोक का दिन होता है क्योंकि इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। कई लोग इस दिन को ग्रेट फ्राइडे तो कई इसे होली या ब्लैक फ्राइडे भी कहते हैं।

 

बताया जाता है कि इसके तीन दिन बाद ईसा मसीह फिर जिंदा हुए जिसे ईस्टर ट्रिडुम या ईस्टर संडे कहा जाता है, जो रविवार को पड़ता है। ईसा मसीह को ईश्वर का बेटा माना गया था। वे लोगों के बीच जाकर ज्ञान का संदेश देते थे, जो यहूदी धर्म के कट्टर धर्मगुरुओं को नागंवार गुजरा। 

ऐसा माना जाता है कि यहूदियों ने ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाकर मारने का आदेश दे दिया। जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया उस दिन शुक्रवार था। तब से उनके अनुयायियों में गुड फ्राइडे मनाने की परंपरा शुरू हो गई।

ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाने के लिए उनके विरोधी उन्हें गुलगुता नामक स्थान पर ले गए। वहां उन्हें करीब दोपहर 12 बजे सलीब पर टांग दिया गया। बताया जाता है कि वो सूली पर लटके हुए थे उन्होंने करीब तीन घंटे बाद यानी तीन बजे दम तोड़ दिया था।

टॅग्स :गुड फ्राइडेचर्चसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

विश्वकौन हैं सारा मुल्लाली? 1400 साल के इतिहास में चर्च ऑफ इंग्लैंड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला आर्कबिशप

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना