लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के शिव मंदिरों में गांजे के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध, सरकार ने दिया ये तर्क

By अंजली चौहान | Updated: May 24, 2023 15:20 IST

ओडिशा के शिव मंदिरों में गांजे के इस्तेमाल पर रोक लग गई है और अब से किसी भी मंदिर में गांजे का इस्तेमाल करना वर्जित है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के मंदिरों में गांजे पर बैन लग गया हैराज्य सरकार ने गांजे को सेहत के लिए बुरा बताया है सरकार के फैसले का कांग्रेस ने किया विरोध

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने राज्य के शिव मंदिरों में गांजा के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य सरकार ने सभी जिलों को आदेश दिया है कि राज्य के किसी भी शिव मंदिर में गांजा या गांजे का किसी भी रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

इस नियमों को सरकार सख्ती से लागू करने के लिए तत्पर है। गौरतलब है कि उड़िया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग की ओर से सभी जिलों और पुलिस को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।

हालांकि, सरकार के इस फैसले से राज्य की जनता खुश नहीं है और इसका विरोध कर रहे हैं। भले ही राज्य की जनता खुले तौर पर इसका विरोध न कर रही हो लेकिन भक्त इस फैसले से खुश नहीं है। 

क्या कहा राज्य सरकार के मंत्री ने?

ओडिशा के संस्कृति मंत्री अश्विनी पात्रा ने कहा कि जिस तरह खुर्दा के बानापुर में भगवती मंदिर में पशु बलि की प्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और बाद में इसे अधिकांश मंदिरों में प्रतिबंधित कर दिया गया था, उसी तरह ओडिशा के सभी शिव मंदिरों में गांजा के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। 

नशीला पदार्थ है गांजा 

गांजे का पौधा कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। भगवान शिव की अराधना के लिए गांजे का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा नशा करने के लिए गांजे का उपयोग किया जाता है।

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार का यह फैसला अनंत बलिया ट्रस्ट के प्रमुख पद्म श्री बाबा बलिया द्वारा पिछले महीने आबकारी विभाग को पत्र लिखकर गांजे के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए आया था।

उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डालने वाला इस तरह का नशा 'भोग' या प्रसाद के नाम पर किया जा रहा था। 

भुवनेश्वर में 'घरसाना' रस्म में गांजा का उपयोग किया जाता है। जबकि भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर में देवता को गांजा नहीं चढ़ाया जाता है, यह भद्रक में अखंडलामणि मंदिर में 'घरसाना' अनुष्ठान के दौरान देखी जाने वाली एक सदी पुरानी प्रथा है। बाद में भक्तों को 'भोग' दिया जाता है।

बता दें कि फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस विधायक सुरेश राउत्रय ने कहा कि भगवान नारायण को भांग चढ़ाया जाता है जबकि गांजा भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। यह भोग हैं और इन्हें प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए। 

टॅग्स :ओड़िसागांजाShivaभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य